अग्निविर परीक्षा पास कर सेना मे चयन होने पर युवा का किया सम्मान

प्रमोद सूर्यवंशी

अग्निविर परीक्षा पास कर सेना मे चयन होने पर युवा का किया सम्मान

आमला :- सैनिको के नाम से जाना जाने वाला ग्राम अंधारिया से आज एक बार फिर श्री प्रवीण पिता दिनेश गढ़ेकर जी द्वारा अग्निविर थल सेना मे जी.डी. मे चयन होने पर ग्राम पंचायत अंधारिया मे भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री नरेन्द्र जी गढ़ेकर, हरोड़े पेट्रोल पम्प के संचालक श्री प्रमोद हारोड़े जी, वासुदेव धाकड़ जी, धनीराम गढ़ेकर जी,मनोज गढ़ेकर प्रमोद सोनारे, प्रवीण चौहान, कार्तिकराम बारपेटे, सुधाकर उमरे, आदित्य सोलंकी, द्वारा समस्त ग्रामवासियों की ओर से शाल श्रीफल से सम्मानित कर शुभकामनाएं दी गई । चयनित युवा साथी ने बताया की बचपन से ही मै सेना मे जाने के लिए तैयारी कर राह था प्रतिदिन खेल परिसर मे सुबह शाम फिजिकल की तैयारी करता था और अपने सपने को साकर करने मे सफल हुआ मेरी इस उपलब्धि पर माता पिता और गुरुओ का विशेष योगदान राह।

चयनित युवा प्रवीण गढ़ेकर ने वर्ष 2022-23 मे हायर सेकंडरी स्कूल अंधारिया मे प्रथम स्थान प्राप्त करने पर मध्य प्रदेश शासन द्वारा स्कूटी आमला सारनी विधायक मा. डा योगेश पंडागरे जी के हस्ते दी गई थी ग्राम से प्रतिवर्ष प्रतिभावान युवा युवतियों द्वारा सफलता प्राप्त करने मे सफल रहे है।।

Comments are closed.