सहुक्त मोर्चा ने किया विरोध प्रदर्शन,,

,,सहुक्त मोर्चा ने किया विरोध प्रदर्शन,,

पाथाखेड़ा की सभी खदान में संयुक्त मोर्चा ने की गेट मीटिंग।
राष्ट्रीय नेतृत्व और ट्रेड यूनियन के संयुक्त आह्वान पर 23 सितंबर को एक दिवसीय विरोध दिवस के रूप में “काला दिवस”मनाने और देश के मजदूर वर्ग और शोषित पीड़ित को उनके अधिकारों को बचाये रखने कार्पोरेट परस्त सरकार के द्वारा नये-नये संहिता लागू करने के साथ श्रम कानूनों को बचाने और सामाजिक सुरक्षा को बरकरार रखने आदि मामलों को लेकर काला दिवस मनाया गया । देश में एचएमएस, एटक, सीटू, इंटक सहित कई श्रम संगठनों ने पूरे सार्वजनिक क्षेत्र में एक दिन का विरोध दर्ज कराने काली पट्टी और झंड़े, बैनर के साथ सभी खदानों पर मुहाड़े गेटमेटिंग ली।

उक्त प्रदर्शन को सफल बनाने सभी कामगारों को जागृत करने खदान क्षेत्रों में गेट मीटिंग लेकर श्रमिकों से आह्वान किया जा रहा है, कि हर गलत नीतियों और मंसूबों पर रोक लगाई जाए। कल कारखानों और मजदूरों को सुरक्षा प्रदान करने वाले कानूनों को बचाने सदैव तत्पर खड़े रहेंगे। पाथाखेड़ा की सभी खदानों पर गेट मीटिंग किया गया जिसमें सहुक्त मोर्चा यूनियन के पदाधिकारियों सहित कई अन्य प्रमुख सक्रिय कार्यकर्ता और कामगार उपस्थित रहे।

Comments are closed.