इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के नियमित कोर्स प्रारंभ करने के लिए जनप्रतिनिधियों से मिले यूनियन के क्षेत्रीय महामंत्री

इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के नियमित कोर्स प्रारंभ करने के लिए जनप्रतिनिधियों से मिले यूनियन के क्षेत्रीय महामंत्री। सारनी—-श्री बालाजी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एडं मैनेजमेंट महाविद्यालय बैतूल में पार्ट टाइम डिप्लोमा पाठ्यक्रम को अखिल भारतीय तकनीकी परिषद नई दिल्ली ने वर्किंग प्रोफेशनल कोर्स के रूप में प्रारंभ करने की अनुमति दी है जिसके लिए विद्युत मंडल कर्मचारी यूनियन सारनी पिछले आठ वर्षो से प्रयास कर रही थी। कालेज में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग का नियमित पाठ्यक्रम प्रारंभ करने के लिए केंद्रीय राज्य मंत्री श्री दुर्गादास उइके , हेमंत खंडेलवाल बैतूल विधायक और आमला सारनी

विधायक डॉक्टर योगेश पंडाग्रे को ज्ञापन दिए और मांग की गई कि बालाजी कालेज में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग का नियमित कोर्स प्रारंभ होने से वर्किंग प्रोफेशनल्स कोर्स शुरुआत होने में सुविधा होगी , क्योंकि सारनी पावर प्लांट में इलेक्ट्रिकल विभाग भी जहां कर्मचारी कार्यरत है। उन्हे भी डिप्लोमा करने का अवसर मिलना चाहिए। सभी जन प्रतिनिधियों ने व्यक्तिगत प्रयास किया जिसके कारण बैतूल के बालाजी कालेज में कोर्स प्रारंभ हुआ । विद्युत मंडल कर्मचारी यूनियन के क्षेत्रीय महामंत्री अंबादास सूने ने बताया कि दिसंबर 2016 से यूनियन लगातार पत्राचार कर पॉलीटेक्निक महाविद्यालय बैतूल में पार्ट टाइम

डिप्लोमा कोर्स की शुरूआत करने के लिए प्रयास करते रहे। श्री हेमंत खंडेलवाल विधायक बैतूल का भी प्रारंभ में अच्छा सहयोग रहा ।सचिव पुनीत भारती और अमित सल्लाम ने कहा प्रधान मंत्री के कौशल विकास कार्यक्रम को ओर अधिक प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है। तकनीकी परिषद ने इस ओर ध्यान देते हुए नया वर्किंग प्रोफेशनल कोर्स शुरुआत करने की अनुमति दी। सतपुड़ा ताप विद्युत गृह सारनी के युवा तकनीकी कर्मचारीयो में वर्किंग प्रोफेशनल कोर्स प्रारंभ होने पर हर्षोल्लास का वातावरण

है। इस कोर्स की शुरुआत होने से बैतूल जिले के अन्य शासकीय विभाग के कर्मचरियों को भी इसका लाभ मिलेगा ।पुनीत भारती , संतोष प्रजापति, किनशुक नामदेव,संदीप आरसे ने बताया कि जनप्रतिनिधियों के साथ बालाजी कालेज बैतूल प्रबंधन का भी मेकेनिकल इंजीनियरिंग कोर्स प्रारंभ करने भरपूर सहयोग मिला यूनियन ने सभी का आभार व्यक्त किया है।

Comments are closed.