*नहीया के उप स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य मेले का आयोजन हुआ*
आमला ब्लाक के विकासखंड के उप स्वास्थ्य केंद्र नहीया में शनिवार 14/9/2024/को स्वास्थ्य मेले का आयोजन बीएमओ (खंड चिकित्सा अधिकार )डॉक्टर अशोक नरवरे के दिशा निर्देशन में स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। जिसमें 30 वर्ष से अधिक आयु के लोगों की बीपी शुगर वह अन्य जाच की गई। आज वेलनेस गतिविधि का आयोजन करते हुए राष्ट्रीय पोषण माह भी बनाया गया। जिसमें सीएचओ (सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी) राखी बारपेटे द्वारा पोषण संबंधी सलाह दी गई। आज के इस स्वास्थ्य मेले में निशुल्क जाच। एवं दवाईयो का वितरण किया गया। एवं अन्य संचारी रोगों की स्क्रीनिंग की गई। आज के इस कार्यक्रम में सरपंच ,सचिव ,आंगनवाड़ी कार्यकर्ता आशा सहयोगी ,आशा कार्यकर्ता व बडी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे
Comments are closed.