20 सूत्रीय मांगों को लेकर सौपा ज्ञापन, किया शक्ति प्रदर्शन

 

20 सूत्रीय मांगों को लेकर सौपा ज्ञापन, किया शक्ति प्रदर्शन
भारतीय किसान संघ तहसील घोड़ाडोंगरी द्वारा आज दिनांक 10 सितंबर 2024 दिन मंगलवार समय दोपहर 1:00 बजे स्थान मालवीय भवन घोड़ाडोंगरी मै किसानों के आराध्य देव भगवान बलराम जी का जन्मोत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया एवं एक बड़ी जन आक्रोश रैली निकालकर तहसीलदार महोदया को किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर अवगत कराया जैसे, धान अबकी बार 3100 पार, मक्का अबकी बार 3000 पार, सोयाबीन अबकी बार ₹6000 पार, होना चाहिए । वर्तमान में लगी फसल मक्का जिसमें जंगली जानवरों सुअरों द्वारा फसल बर्बाद हो चुकी है व अति वर्षा से मक्के की फसल बैठ गई है।

एवं दो माह से ग्राम दुधवानी की विद्युत पंप लाइन बंद है ऐसी ही बिजली, राजस्व,एवं स्थानीय निम्न समस्याओं को लेकर प्रधानमंत्री ,मुख्यमंत्री ,एवं कलेक्टर महोदय के नाम तहसील दार महोदया को ज्ञापन सौंपा एवं समस्याओं का जल्द से जल्द निराकरण की मांग की गई कार्यक्रम में पधारे मुख्य अतिथि पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक पटेल जिला मंत्री ध्रुव मलैया , जिला युवा वाहिनी संयोजक राजकुमार मलैया, जिला सदस्य हजारीलाल विश्वकर्मा तहसील अध्यक्ष शंभू लाल नर्रे उपाध्यक्ष सुखदेव मर्शकोले मंत्री गोविंद दास खेरवा सहमंत्री हेमंत यादव, युवा संयोजक मुकेश बढ़िया सहसंयोजक मनोहरी मलैया, वरिष्ठ कृषक बंसीलाल साहू बसंत यादव केपी मालवीय परसराम पटेल राजू नर्रे सुरेश नर्रे बबलू पटेल सुक्कू सिनोटिया जितेंद्र खेरवा शंभू धुर्वे अमर लाल यादव दिनेश यादव धम्मूलाल धुर्वे आदि सैकड़ों किसान, दायित्वान कार्यकर्ता कार्यक्रम में उपस्थित रहे 🚩🚩🚩🚩🚩

Comments are closed.