सेवा भारती बैतूल ने घोड़ाडोंगरी में दो संस्कार केंद्र का किया शुभारंभ

सेवा भारती बैतूल ने घोड़ाडोंगरी में दो संस्कार केंद्र का किया शुभारंभ

(घोड़ाडोंगरी): सेवा भारती बैतूल ने घोड़ाडोंगरी नगर में दो नए संस्कार केंद्र का शुभारंभ किया। इस केंद्र का उद्देश्य बच्चों और युवाओं को नैतिक शिक्षा, सांस्कृतिक मूल्य, और समाज सेवा के प्रति जागरूकता प्रदान करना है। संस्कार केंद्र के शुभारंभ के अवसर पर अतिथियों द्वारा भारत माता की छाया चित्र पर दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया एवम सभी अतिथियों का बेहड़ी ढाना संस्कार केंद्र के पालक आनंद अग्रवाल द्वारा मंचासीन सुरेन्द मिश्रा, अविनाश तोमर,ज्ञानराव बर्ड,राजेश अग्रवाल, विकास अग्रवाल का तिलक लगाकर स्वागत किया गया कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सेवा भारती के विभाग समन्वयक श्री सुरेंद्र मिश्रा ने अपने सम्बोधन में कहा कि इन दो केंद्र के माध्यम से बच्चों में भारतीय संस्कृति और परंपराओं के प्रति प्रेम और आदर को बढ़ावा दिया जाएगा। केंद्र में नियमित कक्षाएं, कार्यशालाएं और अन्य गतिविधियों का आयोजन होगा, जिससे बच्चों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके। उद्घाटन समारोह में स्थानीय समाजसेवी एवं विभिन्न संगठनों के प्रमुख लोग उपस्थित थे जिन्होंने इस पहल की प्रशंसा की और इसे समाज के लिए लाभदायक बताया।


सेवा भारती जिला समन्वयक अविनाश तोमर ने बताया कि हम सब मिलकर लगातार इन सेवा केंद्र के माध्यम से बच्चो में संस्कार के माध्यम से उनका बौद्धिक विकास करेंगे

इस अवसर ज्ञानराव बर्ड ने भी संबोधित कर सेवा भारती कार्यो में प्रकाश डाला एवम आभार सेवा भारती के जिला सह सचिव विकास अग्रवाल द्वारा किया गया कार्यक्रम का संचालन समाजसेवी आभाष मिश्रा द्वारा किया गया

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से समाज के वरिष्ठ रामजीलाल उइके,राजेन्द मालवीय ,राजेश महतो,डॉ मनोज पाटनकर ,अशोक राठौर,दीपक उइके, प्रीतिवर्धन चतुर्वेदी ,सुरेंद्र चौहान,राकेश नांककर,राकेश अरोरा, मुकेश मेश्राम,सिद्धार्थ बिहारे, दीपक धोटे,संदीप पठारिया ,केंद्र प्रभारी सविता पठारिया, उर्मिला तिवारी,सहित बड़ी संख्या में बच्चे एवम उनके माता पिता मौजूद थे

Comments are closed.