*विधायक ने किया कक्षाओं का निरीक्षण*
*चिचोली*
*राज्य कर्मचारी संघ के तत्वावधान में शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह एवं रक्तदान कार्यक्रम में पधारी घोड़ाडोंगरी विधायक गंगा सज्जन सिंह उईके ने उत्कृष्ट विद्यालय मे जन अभियान परिषद के माध्यम से मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित बीएसडब्ल्यू एवं एमएसडब्ल्यू की कक्षाओं का निरीक्षण किया. प्रथम दिवस आयोजित इन पाँच कक्षाओं मे 20 छात्र छात्राओं की उपस्थिति रही. विधायक ने छात्र छात्राओं को शुभकामनाऐं देते हुए ग्रामीण क्षेत्र मे सरकारी योजनाओं के प्रसार प्रचार के साथ हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने के प्रयास करने की समझाइश दी. इस दौरान विधायक गंगा उईके के साथ विधायक प्रतिनिधि उमेश पेठे ; भाजपा मंडल अध्यक्ष द्वय नितेश आवलेकर एवं राजेन्द्र यादव ; अमन सिंह कुशवाहा एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे.*
Comments are closed.