*लगातार छह वर्षों से दिवंगत शिक्षकों की स्मृति मे आयोजित हो रहा रक्तदान शिविर*

*शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षकों ने किया रक्तदान*

*लगातार छह वर्षों से दिवंगत शिक्षकों की स्मृति मे आयोजित हो रहा रक्तदान शिविर*

*राज्य कर्मचारी संघ के द्वारा हुआ शिक्षकों का सम्मान*

*अतिथियों ने की खुले मन से आयोजन की तारीफ*

*जितेन्द्र निगम – चिचोली*

*त्याग सेवा समर्पण भाव से शिक्षा देकर समाज को सही दिशा देना शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान होता है. शिक्षक द्वारा किए गए कार्य राष्ट्र निर्माण मे अहम भूमिका निभाते हैं. समाज को सही दिशा देना शिक्षक का सबसे अच्छा गुण होता है. यह बात नगर के उत्कृष्ट स्कूल में राज्य कर्मचारी संघ द्वारा दिवंगत शिक्षकों की स्मृति में आयोजित रक्तदान शिविर और सेवा निवृत्त शिक्षकों के सम्मान समारोह मे उपस्थित क्षेत्रीय विधायक गंगा सज्जन सिंग उईके द्वारा दिए गए उद्बोधन में कही . कार्यक्रम का शुभारंभ उपस्थित अतिथियों द्वारा रक्तदान शिविर कक्ष में फीता काटकर और माँ सरस्वती के छायाचित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर और दीप प्रज्वलित कर किया गया.*

*कार्यक्रम को राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत श्रीवास्तव, प्रदेश महामंत्री जितेंद्र सिंह ; प्रदेश उपाध्यक्ष सुभाष शर्मा ; प्रवक्ता अनिल भार्गव ; जिला शिक्षा संघ के नारायण सिंह नागदे , नगर परिषद अध्यक्ष वर्षा रितेश मालवीय , वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल सिंह कुशवाहा; वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेंद्र जैसवाल; पूर्व जनपद उपाध्यक्ष संतोष बटनू पटेल ; कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव मनोज आर्य , शिक्षक शैलेंद्र बिहारिया ; राज्य कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष सचिन राय ; राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश सदस्य निलेश आर्य ने भी संबोधित किया . सभी ने इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि पूरे प्रदेश ऐसा पहला कार्यक्रम है जो शिक्षको द्वारा दिवंगत शिक्षकों की याद में रक्तदान शिविर का कार्यक्रम आयोजित कर किया जाता है . यह कार्यक्रम लगातार 6 वर्षों से किया जा रहा है . कार्यक्रम में सभी अतिथियों को शाल श्रीफल एवं पौध देकर सम्मानित किया गया . दिवंगत शिक्षकों की स्मृति में आयोजित हुए रक्तदान शिविर में 30 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया. रक्तदान में सबसे पहले कृतिका ओमप्रकाश अतुलकर ने रक्तदान कर रक्तदान की शुरुआत की . कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों ने कृतिका का तिलक लगाकर एवं पौधा और रक्त वीर प्रमाण पत्र देकर सम्मान किया.*

*कार्यक्रम में ग्राम असाढ़ी के युवक बंटी वाड़िवा के द्वारा केबीसी में उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं 50 लाख के सवाल के बाद क्षेत्र का नाम रोशन करने पर उनके पिता गुबलु वाड़िवा को शाल श्रीफल देकर सम्मानित किया गया.*

*कार्यक्रम में प्रमुख प्रमुख रूप से सहकारी समिति के अध्यक्ष मुकेश मालवीय, पार्षद बाली मालवीय पार्षद उमेश पेठे , मंडल अध्यक्ष नितेश आंवलेकर, संजय आवलेकर , अमन पटेल, राजेंद्र यादव ; राहुल पटेल; अनिल भुसारी; तहसील पत्रकार संघ के अध्यक्ष सुधीर जायसवाल ;एवं नगर के पत्रकार गण, बीईओ दीपक महाले ; बीआरसी नीरज गलफट ; राज्य कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष सचिनगोस्वामएस ब्लॉक अध्यक्ष अतुल आर्य, राज्य कर्मचारी संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अनिल गोस्वामी ट्राईबल वेलफेयर के संदीप राठौर सहित चिचोली एवं भीमपुर के के राज्य कर्मचारी संघ पदाधिकारी एवं शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे.*

Comments are closed.