घोड़ाडोंगरी
श्री सिद्धेश्वरी जागरण ग्रुप परासिया द्वारा राजस्थान जयपुर के कलाकार कृपा पटेल द्वारा 15 सितंबर को रानीपुर में आयोजित किया जाएगा ।आयोजन करता सिसोदिया परिवार ने बताया कि श्रवण कुमार सिसोदिया ने बताया कि उनके आवास पर खाटू श्याम का भजन कीर्तन का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जिसमें जिले सहित आसपास के कलाकार प्रस्तुति देंगे ।जिसमें प्रमुख रूप से खाटू श्याम की प्रसिद्ध भजन गायिका कृपा पटेल द्वारा भजन प्रस्तुत किए जाएंगे। वही जिले के अन्य कलाकार द्वारा भी कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा ।श्रवण कुमार सिसोदिया ने सभी खाटू श्याम प्रेमियों से इस आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है।
Comments are closed.