आमला, अंधरिया में एक किसान के खेत के कुएं में लगी सिंचाई की मोटर बुधवार मध्य रात्रि चोरी हो गई। गौरी शंकर पिता विनोदी बारपेटे ने बताया कि 28 /8 /2024 की मध्य रात्रि को उनके खेत के कुए में लगी 3 एचपी की मोटर बिजली सप्लाई शुरू हुई तो सिंचाई करने मोटर शुरू की तो पानी नहीं आया। कुएं में झांककर देखा तो मोटर नदारद थी। चोर मोटर चोरी कर ले गए। जिसे आसपास खोजने का प्रयास किया किंतु पता नहीं चला । जिसके बाद अज्ञात चोर के खिलाफ आमला थाने में मामला दर्ज कराया।

Comments are closed.