भाजपा मण्डल घोड़ाडोंगरी शक्ति केंद्र की बैठक में सदस्यता अभियान को लेकर चर्चा:
हर बूथ पर 200 नए सदस्य बनाने का लक्ष्य -नेहा उइके
(घोड़ाडोंगरी)सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा मंडल घोड़ाडोंगरी के शक्ति केंद्र घोड़ाडोंगरी -1 के अंतर्गत 4 बूथों की कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में हर बूथ पर 200 नए सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया।
बैठक में शक्ति केंद्र की प्रभारी एवम पार्षद नेहा दीपक उइके ने बताया कि सदस्यता अभियान तीन चरणों में चलाया जाएगा। पहला चरण 2 से 25 सितंबर तक हैं जिसमे हमे बढ़ चढ़कर हिस्सा लेकर घर घर सम्पर्क कर सभी को भाजपा की सदस्यता दिलवाना है दूसरा चरण 1 से 15 अक्टूबर तक, और तीसरा चरण 16 से 31 अक्टूबर तक चलेगा। इसके बाद सक्रिय और प्राथमिक सदस्यों का रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मिस्ड कॉल देकर भी पार्टी का सदस्य बना जा सकता है।
नेहा उइके ने इस अभियान में सभी कार्यकर्ताओं से पूरी मेहनत के साथ काम करने का आह्वान किया और कहा कि इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।इसे हम संगठन पर्व के रूप में मनायें
शक्ति केंद्र के अंतर्गत बूथ की कार्यशाला में प्रमुख रूप से सुरेखा चोधरी,नारायण मालवीय,प्रिया अरोरा ,राकेश अरोरा,आभाष मिश्रा,पार्षद नीतू सोनी ,डॉ मनोज पाटनकर ,उर्मिला तिवारी,पिंकी सेन,पार्षद सविता पठारिया,ललित मालवीय,ममता अश्वरे, दीपक धोटे,सहित बूथ के कार्यकर्ता उपस्थित थे

Comments are closed.