स्थान रातमाटी
आज ग्राम में महिला बाल विकास परियोजना घोड़ाडोंगरी के तत्वाधान में “स्तनपान जागरूकता संगोष्ठी” का आयोजन किया गया | कार्यक्रम का शुभारंभ पंचायत के सरपंच महोदय गोविंद
एवं महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी श्रीमती शशि प्रभा इक्का के द्वारा मां सरस्वती के छायाचित्र पर माला अर्पण करके किया गया । कार्यक्रम में “स्तनपान संगोष्ठी” पर विस्तार से परियोजना अधिकारी द्वारा बताया गया |
कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं के द्वारा स्तनपान पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बताया गया । टीकाकरण के बारे में, और योजनाओं के बारे में उपस्थित महिलाओं को जागरूक किया गया। फ्लिपकार्ड से पोषण एवं स्तनपान पर कार्यक्रम में अंतरा फाउंडेशन से उपस्थित विजय जी, दीपिका जी और सुनैना जी के द्वारा “स्तनपान” का सही तरीके को लेकर सलाह दी और उससे जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी पर प्रकाश डाला ।
प्रश्नोत्री क्विज विजयताओ को अतिथि महोदय के द्वारा इनाम दिया गया । रंगोली प्रतियोगिता का भी पारितोषिक दिया ।”सफल स्तनपान” में “सहयोगी पतियों” को भी पारितोषिक प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में “पोषण प्रदर्शनी” भी लगवाई गई जिसमे महिलाओं को मोटे अनाज एवं मिश्रित अनाज, आंगनवाड़ी में प्राप्त T.H.R. के व्यंजन की उपयोगिता को बताया गया एवं स्थानीय उपलब्धता के अनाज जैसे मक्का , ज्वार, चना, बाजरा अपने भोजन में शामिल करे । कार्यक्रम में ब्लॉक समन्वयक मोहित चौकसे पर्यवेक्षक, अनामिका चारी, शिवबती कुमरे, काशी धाकड़, मालती सरबड़े द्वारा विभागीय जानकारी दी । कार्यकर्ताओं रूपा हीने ,कंचन पांडे,लीलावती, मीना,सुनीता, रेशमी, भुरासी और सहायिकाएं गर्भवति धात्री महिलाए और पुरुष द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष सहयोग किया गया ।
Comments are closed.