बाँसपुर स्कूल में जन्माष्टमी पर्व उत्साह से मनाया

शासन के निर्देशानुसार श्री कृष्ण जन्म अष्टमी के उपलक्ष्य पर शासकीय माध्यमिक विद्यालय बांसपुर में कृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम मनाया गया। छात्र-छात्राओं के द्वारा विभिन्न प्रकार की एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां प्रस्तुत की जिनमें राधा कृष्ण की वेशभूषा और गरबा नृत्य आकर्षण का केन्द्र रही।साथ ही संस्था प्रमुख प्रधानाध्यापक श्री मंशूलाल आहके द्वारा भगवान श्रीकृष्ण के जीवन वृतांत पर प्रकाश डालते हुए। कर्मयोग का जीवन में महत्व बताया।

 

विधालय के शिक्षकों ने भी कृष्ण-सुदामा की मित्रता के बारे बताया गया। विधालय के शिक्षक श्री कुमान सिंह वरकड़े,श्री दीपक अहिरवार,श्री दशरथ धुर्वे,श्रीमति राधिका खाड़े, श्रीमति,जीतो धुर्वे का कार्यक्रम विशेष योगदान रहा। और विशेष भोज के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

Comments are closed.