सेवा भारती विभाग के द्वारा निशुल्क गर्म पानी केंद्र का शुभारंभ

आज शासकीय स्वास्थ्य केंद्र घोड़ाडोंगरी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सेवा भारती विभाग के द्वारा निशुल्क गर्म पानी केंद्र का शुभारंभ किया गया इसका लाभ स्वास्थ्य केंद्र में मरीजो को 24 घंटे प्राप्त होगा बैतूल के जिला अस्पताल में सेवा भारती द्वारा यह कार्य विगत दो वर्षों से किया जा रहा है जहा पर प्रतिदिन 200 से ज्यादा मरीज इसका लाभ प्राप्त कर रहे हैं जिसको देखते हुए घोड़ाडोंगरी में भी यह सेवा कार्य प्रारंभ करने का निर्णय लिया विशेष कर गांव से आने वाले मरिज जिसमे मुख्य रूप से महिलाओ की परेशानी को देखते हुए यह कार्य बहुत महत्वपूर्ण हो जाता है क्योंकि डिलीवरी के तुरंत बाद मरीज को गर्म पानी की आवश्यकता निरंतर पड़ती है जिससे उन्हें यह सुविधा अब स्वास्थ केंद्र में ही मिल जायेगी इस कार्यक्रम के शुभारंभ के अवसर पर विभाग सह सेवा प्रमुख अभिषेक खंडेलवाल ने बताया की सेवा भारती के अन्य सेवा प्रकल्पो का भी संचालन किया जा रहा है जिसमे अनाथ बच्चो के लिए मातृछाया ,वदृाश्रम आन्नद धाम, एम्बुलेंस संचालन, और पूरे जिले मे 16 संस्कार केन्द्रो को निःषुल्क संचालन किया जा रहा है उद्घाटन कार्यक्रम मे जिला सेवा प्रमुख शिवराज झाड़े सेवा भारती के जिला सहसचिव विकास अग्रवाल घोड़ाडोंगरी के संघ चालक श्री राजेश जी अग्रवाल……….. बीएमओ श्री संजीव शर्मा जी….. एवं घोड़ाडोंगरी खंड कार्यकारिणी के सदस्य और नगर की विवेकानंद शाखा के स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

Comments are closed.