*एनएसयूआई द्वारा हर्ष भुसारी को ‘कैंपस चलो अभियान’ के तहत छिन्दवाड़ा ज़िले का बनाया प्रभारी।*
बैतूल। एमपी में एनएसयूआई ने कैंपस चलो अभियान की शुरुआत कर दी है। प्रदेश एनएसयूआई द्वारा हर्ष भुसारी को ‘कैंपस चलो अभियान’ के तहत छिन्दवाड़ा ज़िले का प्रभारी बनाया है। कैंपस चलो अभियान के तहत छात्रों को एनएसयूआई में जोड़ा जाएगा। प्रभार मिलने के पाश्चयत हर्ष ने कहा कि एनएसयूआई ने मोहन यादव सरकार को नींद से जगाने के लिए एक मांग पत्र जारी कर रहा है, जिसमें पेपर लीक पर कड़ा कानून बनाने, छात्रवृति पर लोकसेवा गारंटी, सबको शिक्षा-सबको प्रवेश और छात्रसंघ के चुनाव कराये जाना प्रमुख है। हर्ष ने कहा कि पेपर लीक मामले में दोषियों को 20 वर्ष की सजा व 10 करोड़ रूपये का जुर्माना किया जाना चाहिए।
*छात्रवृत्ति को लोकसेवा गांरटी अधिनिमय में शामिल करने की मांग* हर्ष ने कहा समय पर छात्रवृति न मिलने के कितने विनाशकारी परिणाम आए हैं। ऐसी घटनाएं दोबारा न हो इसलिए छात्रवृत्ति को लोकसेवा गांरटी अधिनिमय में शामिल किया जाए, वहीं फर्जी छात्रवृत्ति लेने वाले संस्थानों पर 50 करोड़ रूपये का जुर्माना व जेल भेजा जाए, समय पर छात्रवृत्ति न देने वाले अधिकारियों के वेतन रोका जाना चाहिए। *छात्र संघ के चुनाव कराया जाए* हर्ष का कहना है कि भाजपा सरकार की छात्र-युवा विरोधी नीतियों से कॉलेजों में अध्ययनरत प्रत्येक छात्रों में असंतोष है। बीजेपी सरकार ने छात्र संघ के चुनावों को समाप्त कर गलत किया है। इससे छात्र राजनीति पर प्रभाव पड़ा है।
उन्होंने छात्र संघ के चुनाव इसी सत्र में कराए जानें की मांग की।हर्ष ने कहा कि एनएसयूआई ने जो कैंपस चलो अभियान लॉंच किया है उसके तहत एनएसयूआई का एक-एक कार्यकर्ता प्रदेश भर की कॉलेजों में जाकर छात्रों को जोड़ने की मुहिम चलायी जायेगी।
Comments are closed.