शासन के निर्देशानुसार हर घर तिरंगा – घर घर तिरंगा कार्यक्रम के अन्तर्गत तिरंगा रैली का आयोजन किया गया । शा मा. शाला एवं हाईस्कूल बाँसपुर के विद्यार्थियों की रैली से पूरा सड़क मार्ग तिरंगामय से देशभक्ति की भावना से ओत प्रोत हो गया।
छात्र-छात्राओं द्वारा रैली में स्वतंत्रता संग्राम को लेकर नारे लगाये जा रहे थे अंत में रिमझिम फुहारों के बीच रेली की समापन शा. हाई स्कूल वांसपुर में हुआ।
रैली में प्रमुख रूप से सरपंच श्रश्री रामनकेश वरकड़े, उपसरपंच श्रीराजेश भोरसे वरिष्ठ नागरिक श्री रामकृष्ण मालवीय प्राचार्य श्री एम.एल. आहके शिक्षक त्रिभुवन वर्मा, वरकडे जी, रुक्मा इवने के समेत विद्यालय परिवार का पूरा स्टाफ एवम ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
Comments are closed.