*मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के अंतर्गत समाज कार्य में स्नातक एवं समाज कार्य स्नातकोत्तर कक्षा का शुभारंभ हुआ*

Pramod Suryavanshi

*मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के अंतर्गत समाज कार्य में स्नातक एवं समाज कार्य स्नातकोत्तर कक्षा का शुभारंभ हुआ*
सी एम राइस विद्यालय आमला में आज मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा संचालित चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय के सहयोग से BSW और MSW कक्षाओं का शुभारंभ आज 11 अगस्त 2024 को हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सी एम राइस विद्यालय आमला के प्राचार्य डॉक्टर राजेश खैरवाल, विकास खंड

समन्वयक,अरविंद माथनकर परामर्श दाता घनीराम गडेकर,अरविंद पाटणकर,नितेश साहू,उमेश अतुलकर और समस्त नव प्रवेशित छात्र छात्राएं उपस्थित हुए इस अवसर पर डॉ राजेश खैरवाल ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जी द्वारा यह पाठ्यक्रम प्रारूप बनाया गया है जिसमें ग्रामीण जनों को योजनाओं का लाभ दिलाने में आपकी महत्वपूर्ण भूमिका है निचले स्तर पर आप सामाजिक न्याय लोगों को दिलाएंगे ऐसी मेरी अपेक्षा है और आप सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं इस अवसर पर विकास खंड

समन्वयक अरविंद माथनकर ने कोर्स की संक्षिप्त रूपरेखा से सभी को अवगत कराया तथा बाद में तिरंगा रैली का भी आयोजन किया गया और एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण भी किया गया सभी परामर्शदाताओं ने कोर्स के सिलेबस और असाइनमेंट प्रोजेक्ट के बारे में भी सभी छात्र छात्राओं को विस्तार से बताया अंत में विकास खंड समन्वयक अरविंद माथनकर ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Comments are closed.