*श्री विनायकम स्कूल में 14 अगस्त को होगा राष्ट्र रक्षा मिशन का अभिनंदन*

*श्री विनायकम स्कूल में 14 अगस्त को होगा राष्ट्र रक्षा मिशन का अभिनंदन*
*16 को बैतूल से बाड़मेर के लिए शहीद भवन से रवाना होगा 25 सदस्यीय दल*
बैतूल। जिले में सैनिक, शहीद स्मारक एवं सेना परिवारों के लिए कार्य कर रही सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यों में अग्रणी संस्था बैतूल सांस्कृतिक सेवा समिति के देश व्यापी प्रकल्प राष्ट्र रक्षा मिशन का यह रजत जयंती वर्ष है। यह 25 वां वर्ष है जब बैतूल की बेटियां देश की अंतरराष्ट्रीय सीमाओं पर तैनात सैनिकों की हौसलाअफजाई के लिए रक्षा बंधन के दिन सरहद पर पहुुंंचेगी। इस लम्बे सफर में दूसरी बार श्री विनायकम स्कूल राष्ट्र रक्षा मिशन की अगुवाई और अभिनंदन का साक्षी बन रहा है। आगामी 14 अगस्त को दोपहर 2 बजे श्री विनायकम स्कूल के सभागृह में प्रशासनिक अधिकारियों एवं जनप्रतिनधियों के आतिथ्य में राष्ट्र रक्षा मिशन दल की मंगलमय यात्रा के लिए अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। राष्ट्र रक्षा मिशन-2024 के दल मे

इस बार बैतूल से 25, करनूल आंध्रप्रदेश से 6 एवं जोधपुर राजस्थान से 4 सदस्य शामिल है। भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला के मार्गदर्शन में प्रतिवर्ष बैतूल सांस्कृतिक सेवा समिति का अभिनंदन सीमा पर जाने से पहले किया जाता है। श्री विनायकम स्कूल के संचालक संजय राठौर ने बताया कि यह स्कूल का गौरव है कि यहां दूसरी बार राष्ट्र रक्षा मिशन को सरहद के लिए जिले वासियों की शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद के साथ सैनिकों के लिए भेंट प्राप्त होगी।

*विधायक हेमंत के आर्थिक सहयोग से घर से सरहद तक तय होगा सफर*
25 वर्षों के इतिहास में पहली बार राष्ट्र रक्षा मिशन घर से सरहद तक बस से पहुंचेगा। विधायक हेमंत खण्डेलवाल संस्था के विभिन्न सेवा प्रकल्प राष्ट्र रक्षा मिशन एवं ऑटो एम्बुलेंस योजना से वर्षों से जुड़े है। सरहद पर रक्षा बंधन मनाने वाली बहनों के लिए श्री खंडेलवाल द्वारा जिले की सरहदी बहनों को रक्षाबंधन पर बस यात्रा का तोहफा दिया है।

*सामाजिक संगठनों ने फिर बढ़ाए मदद के लिए कदम*
सरहद पर रक्षा बंधन मनाने का क्रम यदि अनवरत चल रहा है तो इसके पीछे कहीं न कहीं उन तमाम संगठनों, सेवा भावी एवं सेना प्रेमी नागरिकों का सानिध्य और साथ है। समिति की अध्यक्ष गौरी पदम ने बताया कि प्रतिवर्ष विधायक हेमंत खण्डेलवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला, जिला कांग्रेस अध्यक्ष हेमंत वागद्रे, पूर्व विधायक निलय डागा, समाजसेवी हेमंत पगारिया, मनीष दीक्षित, अभिमन्यु श्रीवास्तव, डॉ कैलाश

वर्मा, डॉ अरुण सिंह भदौरिया, सीए प्रदीप खण्डेलवाल, महेश साहू, धीरज बोथरा, परमजीत सिंह बग्गा, धीरज हिराणी, डॉ नूतन राठी, विवेक मालवी, अतीत पंवार, डॉ वसंत श्रीवास्तव, डॉ ममता श्रीवास्तव, अतुल गोठी, राजेश आहूजा, अनिल खवसे, माधवी ठाकुर, बबीता राठौर सहित अन्य लोग राष्ट्र रक्षा मिशन की मदद आगे बढक़र करते है।

*इन संगठनों और संस्थानों की वजह से रजत उत्सव के पड़ाव तक पहुंची समिति*
राष्ट्र रक्षा मिशन का यह लम्बा सफर जिले वासियों के प्रोत्साहन से लगातार जारी है। खासतौर से जिले के विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं शैक्षणिक संगठन गायत्री परिवार, लायंस क्लब, पूर्व सैनिक संगठन, महक लायंस क्लब, डागा फाउंडेशन, वनिता समाज, सृजन साहित्य कुंज, क्षत्रिय लोन्हारी कुन्बी समाज संगठन बैतूल, क्षत्रिय लोनहारी महिला कुनबी समाज, पंतजलि योग समिति, विधि लेडीज जिम, अजाक्स संगठन, श्री

विनायकम विवेकानंद विज्ञान महाविद्यालय बैतूल,हिंदू वाहिनी, स्प्रेंडिंग स्माईल, ग्लोबल पब्लिक स्कूल, किड्जी प्ले स्कूल, श्रीश्री ज्ञान मंदिर हमलापुर, सन वैली पब्लिक स्कूल, शासकीय अस्थि बाधित दिव्यांग आश्रम शाला, ग्लोबल पब्लिक स्कूल,समस्त प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, नगर पालिका सहित अन्य सेवाभावी लोगों से मिलने वाले सहयोग की वजह से बैतूल सांस्कृतिक सेवा समिति के राष्ट्र रक्षा मिशन, ऑटो एम्बुलेंस योजना एवं सशक्त सुरक्षा

पैड बैंक प्रकल्प सतत जारी है। राष्ट्र रक्षा मिशन दल के भारत पाक सीमा बाड़मेर राजस्थान रवाना होने से पहले 14 अगस्त को आयोजित अभिनंदन कार्यक्रम में गरिमामय उपस्थिति का अनुरोध श्री विनायकम स्कूल एवं बैतूल सांस्कृतिक सेवा समिति ने नगर एवं जिले वासियों से किया है।

Comments are closed.