सेक्टर घोड़ाडोगरी केंद बेहडीढाना मैं स्तनपान सप्ताह का आयोजन किया गया स्तनपान सप्ताह मे सभी माता को स्तनपान कराने पर जोर देते हुए बच्चों को होने वाले लाभ की जानकारी दी गई बताया कि मां का दूध बच्चों के लिए अमृत समान है जन्म के तुरंत बाद 1 घंटे के भीतर बच्चों को स्तनपान कराना अति आवश्यक है मां का पहला पीला गाढ़ा दूध बच्चे का पहला टीका होता है जो बच्चे को अनेकों बीमारियों से लड़ने की क्षमता प्रदान करता है 6 माह तक बच्चों को केवल और केवल स्तनपान ही कराया जाए धात्री माता को पौष्टिक भोजन करने की सलाह दी गई खाने में हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन अंकुरित
अनाज दाले फल दूध सब्जी अंडा दही खाने में इन सभी चीजों को शामिल किया जाए स्तनपान सप्ताह पर विशेष रैली का आयोजन भी किया गया रैली में नारो के माध्यम से हितग्राही को जागरूक किया गया शिशु के पोषण का आधार मां का दूध ही सर्वोत्तम आहार, कार्यक्रम में शामिल आंगनवाड़ी कार्यकर्ता कंचन पांडे ,विमल रावल, विमला सलाम, गर्भवती माता धात्री माताओं समस्त हितग्राही सामिल रहे
Comments are closed.