बाबा बर्फानी ने दिए दर्शन

लोग मान रहे चमत्कार

जितेन्द्र मालवीय

बाबा बर्फानी ने दिए दर्शन
घोड़ा डूंगरी नगर के हरिओम रेस्टोरेंट संचालक अशोक साहू के घर पर आज सावन मास की महाशिवरात्रि के अवसर पर बाबा बर्फानी ने फ्रिज में दर्शन दिए अशोक साहू बताया कि पिछले कुछ वर्षों से अमरनाथ यात्रा कर रहे थे इस वर्ष किन्हीं व्यक्तिगत कर्म से वह इस यात्रा को नहीं कर पाए जिसका उन्हें बहुत ही अफसोस था वही आज सावन मास में महाशिवरात्रि के अवसर पर जब उन्होंने घर में पूजन अर्चन किया तो उन्हीं के घर फ्रिज में बर्फ की आकृति में बाबा बर्फानी ने सूक्ष्म दर्शन दिए उन्होंने

बताया कि फ्रिज लगातार 12 वर्षों से उपयोग में ले रहे हैं किंतु कभी भी इस प्रकार के शिव आकृति देखने में नहीं आई है यह प्रथम बार है कि वह बाबा के दर्शन करने नहीं जा पाए तो बाबा ने ही घर में दर्शन दे दिए अशोक साहू ने बताया कि जैसे ही नगर के अन्य लोगों को इसकी जानकारी लगी तब से ही लोग उनके घर में आकर बाबा बर्फानी के दर्शन कर रहे हैं

Comments are closed.