रानीपुर। जन शिक्षा केंद्र रानीपुर के अंतर्गत प्राथमिक शाला मायावनी के शिक्षक श्री राम मलैया का सेवानिवृत्ति पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। सर्वप्रथम प्राथमिक शाला मायावनी में मां सरस्वती के छायाचित्र के समक्ष पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके उपरांत सम्मान समारोह शिक्षक श्री राम मलैया के आवास पर आयोजित किया गया। सम्मान समारोह संकुल प्राचार्य बबीता वर्मा की उपस्थिति में आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रधान पाठक जीएस सराठे, संजय व्यास के साथ से.नि. शिक्षक भोजराज पाटिल व रवि शंकर पारखे उपस्थित थे।
शिक्षक श्रीराम मलैया का स्वागत सभी शिक्षकों अतिथियों ग्रामीण जनों व बच्चों ने पुष्पमाला व शाल श्रीफल देकर किया। माध्यमिक शाला कुही के बच्चों द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। संकुल की ओर से अभिनंदन पत्र भी दिया गया जिसका वाचन संजय व्यास द्वारा किया गया । शिक्षक प्रद्युम्न सरसोदे व सुरेश चंद्र नगदे ने गीत व विचार व्यक्त किए।
संकुल प्राचार्य बबीता वर्मा द्वारा मलैया जी के कार्यों की सराहना की। श्री मलैया जी ने इसी शाला में अपने 30 वर्ष का कार्यकाल निष्ठा पूर्वक पूरा किया। उनके स्वस्थ व उज्जवल जीवन की कामना करते हैं। शिक्षक परिवार द्वारा स्मृति चिन्ह व भेंट देकर सम्मानित किया ।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कुही , मायावनी,हीरावाडी जांगड़ा, जूनाढाना, रानीपुर ,आमढाना सीताकामथ , अनकावाडी, चारगांव, खमालपुर,जुवाडी के शिक्षक व शिक्षिकाओं का सहयोग सराहनीय रहा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित थे।
Comments are closed.