सीएम राइज माध्यमिक खंड में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के सेवानिवृत्त अवसर को शाला परिवार ने बनाया यादगार पल
(विकासखंड शिक्षा अधिकारी,संकुल प्राचार्य गरिमामय कार्यक्रम में पूरे समय रहे उपस्थित )
घोड़ाडोंगरी । सीएम राइज प्राथमिक,माध्यमिक खंड में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी श्रीमती शकुनबाई चौरे अपने जीवन के शासकीय सेवा में 62 वर्ष पूर्ण कर आज 31 जुलाई को सेवानिवृत हुई , जहां सीएम राइज प्राथमिक/माध्यमिक खंड के प्रधानपाठक श्री विक्रांत गावंडे के मार्गदर्शन में शाला के सभी शिक्षको,छात्र/छात्राओ द्वारा
गरिमामय सेवानिवृत सम्मान समारोह आयोजित किया ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीएम राइज विद्यालय /संकुल प्राचार्य श्री विवेक तिवारी, विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री एच.एस.रघुवंशी एवम कर्मचारी श्रीमती शकुन बाई व उनका परिवार रहा ।गरिमामय कार्यक्रम में छात्र/छात्राओ ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी ।शाला के शिक्षको ने अपने उद्बोधन में श्रीमती शकुन बाई का बच्चों एवं शाला परिवार के सभी शिक्षको के प्रति हमेशा ही सहयोगात्मक व्यवहार
रहा हमेशा कार्यों को लेकर तत्पर रहती उनके सेवानिवृत के बाद शाला परिवार को कमी महसूस होगी ।सीएम राइज विद्यालय/ संकुल प्राचार्य श्री विवेक तिवारी ने कहा श्रीमती शकुन बाई चौरे का इतना भव्य गरिमामय सेवानिवृत्ति आयोजन अपने आप में अभूतपूर्व हे ।
मै उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं वे हमेशा स्वस्थ एवं दीर्घायु हो । विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री एच. एस. रघुवंशी ने कहा की श्रीमतीशकुन बाई कर्तव्यनिष्ठ एवं अपने काम को लेकर हमेशा सजग रहने वाली महिला कर्मचारी है उनसे हम सभी को सीखना चाहिए । मै उनके उज्जवल जीवन की कामना करता हूं।संस्था के प्रधान पाठक श्री विक्रांत गावंडे ने अपने उद्बोधन में विस्तार से शकुन बाई के कार्य उनकी खूबियों को गिनाया वही उनके सेवानिवृत हो जाने पर शाला परिवार को
हमेशा उनकी कमी महसूस होगी । कार्यक्रम का मंच संचालन शिक्षक अरविंद भलावी ने किया वही कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षिका श्रीमती रिनी राठौर,श्रीमती सावित्री प्रजापति,श्रीमती योगिता राने,ज्योति धोटे,सरिता पहाड़े,ललिता गणेशे,शिक्षक रूपेश सोनी,लालजी यादव, दीपक भोरवंशी का योगदान रहा ।
Comments are closed.