तीन प्रदेशों की बहनें सरहद पर तैनात जवानों की कलाई पर बांधेगी तिरंगा राखी

भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा बाड़मेर में बनेगी राष्ट्र रक्षा मिशन की रजत जयंती

तीन प्रदेशों की बहनें सरहद पर तैनात जवानों की कलाई पर बांधेगी तिरंगा राखी
बैतूल। आदिवासी अंचल से कारगिल विजय के बाद शुरु हुई देश के जवानों की हौसलाअफजाई की परम्परा अब पूरे देश में पहचान पा चुकी है। बैतूल सांस्कृतिक सेवा समिति का राष्ट्र रक्षा मिशन रजत जयंती वर्ष में बाड़मेर राजस्थान में भारत पाकिस्तान अंतर राष्ट्रीय सरहद पर पहुंचकर यहां तैनात सैनिकों की सूनी कलाई पर हाथों से बनाई तिरंगा राखी बांधेगा। इस वर्ष संस्था का 35 सदस्यीय दल भारत पाक सीमा पर 19 अगस्त को पहुंचेंगा। दल में मध्यप्रदेश के अलावा आंध्रप्रदेश, राजस्थान के भी सदस्य शामिल होंगे।

16 अगस्त को बैतूल से रवाना होगी सरहदी बेटियां
बैतूल जिले से 35 सदस्यीय दल 16 अगस्त को बाड़मेर के लिए रवाना होगा। समिति अध्यक्ष गौरी पदम के नेतृत्व में यह दल 18 अगस्त की शाम को बाड़मेर पहुंचेगा। राष्ट्र रक्षा मिशन-2024 के दल में आंध्रप्रदेश से संयोजक डॉ केवी भार्गव के साथ पांच सदस्य एवं राजस्थान से संयोजक समाजसेवी आशा कच्छवाह के साथ तीन सदस्य शामिल होगे। जो 19 अगस्त को बाड़मेर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात बीएसएफ के जवानों के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाएंगे। कारगिल विजय के बाद बैतूल से शुरु हुई परम्परा का यह 25वां वर्ष है। सरहदी बेटियों के उत्साहवर्धन के लिए विभिन्न संस्थाओं एवं स्कूलों द्वारा पिछले एक महीने से कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। विगत दिनों क्षत्रिय लोन्हारी कुन्बी महिला समाज संगठन, श्रीश्री ज्ञान मंदिर हमलापुर में सैनिकों के लिए उत्साहपूर्वक राखियां बनाई गई। सेना के जवानों के लिए बच्चे और महिलाएं अपने हाथों से राखियां तैयार कर रहे है।

यह होंगे राष्ट्र रक्षा मिशन की सिल्वर जुबली के साक्षी
राष्ट्र रक्षा मिशन की रजत जयंती को बाड़मेर बार्डर पर मनाया जा रहा है। इस वर्ष बैतूल जिले से 25 सदस्यों का चयन किया गया है। गौरी बालापुरे एवं संस्था सचिव भारत पदम, कोषाध्यक्ष जमुना पंडाग्रे के नेतृत्व में मेहर प्रभा परमार, अरुण सूर्यवंशी, आकृति परमार, प्रिया निर्मले, प्रचिति कमाविसदार, त्रिशा नारे, नेहा सावनेर, चेताली गौर, रेवा गौर, प्रदीप निर्मले, ललित नारे, दृष्टि निर्मले, प्रज्ञा झगेकर, प्रियंका पंडोले, सचिन पंडोले, सरिता अतुलकर, उषा अतुलकर, नीलेश उपासे, छाया प्रजापति, शिवानी मालवीय, डॉ केवी भार्गव आंध्रप्रदेश एवं समाजसेवी एवं योग प्रशिक्षक आशा कच्छवाह जोधपुर राजस्थान से कुल 35 सदस्य भारत पाक सीमा पर पहुंचेंगे।

Comments are closed.