*वृक्षगंगा अभियान हसलपुर रामटेक पहाड़ी*

प्रमोद सूर्यवंशी

*वृक्षगंगा अभियान हसलपुर रामटेक पहाड़ी*
प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी अखिल विश्‍व गायत्री परिवार जिला समन्‍वय समिति वृक्षगंगा अभियान के तहत करंजी के पौधे लगाकर अपने संकल्‍प के तहत जंगल निर्माण की प्रक्रिया में पुन: हसलपुर की रामटेक पहाड़ी पर पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित करने जा रहा है । जिसका आयोजन दिनांक 04 अगस्‍त, 2024 दिन रविवार को प्रात: 09:00 बजें से अधिवक्‍ता संघ आमला एवं विभिन्‍न विद्यालयों के साथ संयुक्‍त तत्‍वावधान में करने जा

रहा है। वर्तमान में अखिल विश्‍व गायत्री परिवार लगातार सन् 2017 से इस पहाड़ी पर जंगल निर्माण हेतु सतत् प्रयासरत है और अपने लक्ष्‍य को प्राप्‍त करने हेतु अगले 20 वर्षो तक प्रयास करतें रहेगा। रामटेक पहाड़ी पर लगभग सभी प्रजातियों के पौधों को लगाने के बाद करंजी जैसी प्रजातियों के पौधें ही सफल हो रहें है अत: इस वर्ष से केवल करंजी और पीपल के पौधों का रोपण किया जायेगा।
अत: आप सभी गणमान्‍य नागरिक इस आयोजन में अपनी गरिमामयी उपस्थिति देकर हमारे इस सत्‍संकल्‍प में भागीदार बने।

Comments are closed.