लगातार हो रही बारिश से जनजीवन होने लगा प्रभावित
आशीष अग्रवाल की रिपोर्ट
घोड़ाडोंगरी
नगर सहित आंचलिक क्षेत्र में बीते तीन दिनों से लगातार रिमझिम बारिश का दौर जारी है जिसके चलते अब सामान्य जनजीवन प्रभावित होने लगा है लगातार हो रही बारिश से मौसम में ठंडक खुली हुई है वही सूरज के नहीं निकलने से भी मौसम में अलग से एहसास होने लगा है दैनिक जीवन में बारिश के साथ खुले मौसम की भी जरूरत होती है शनिवार से लगातार रिमझिम बारिश शुरू है जिसके कारण मौसम ठंडा हो गया है लगातार जारी सावन की जड़ी अब आमजन को परेशान करने लगी है सूरज नहीं निकलने से सड़क गली है तथा मिट्टी युक्त कीचड़ मार्ग कीचड़ से सरोवर है वहीं प्रतिदिन इस्तेमाल में आने वाले कपड़े सुख नहीं रहे हैं जबकि लगातार बारिश से बाजार भी सुनसान नजर आ रहे हैं बीते मंगलवार को साप्ताहिक बाजार में दुकान तो लगी थी किंतु बारिश होने से बाजार में कीचड़ का साम्राज्य नजर आ रहा था वहीं ग्राहकी भी नहीं होने से दुकानदार खाली बैठने को मजबूर नजर आए लगातार तीन-चार दिनों से जारी रिमझिम बारिश से नागरिक ऊबने लगे हैं नागरिकों का कहना है कि लगातार रिमझिम बारिश के बजाय यदि 2 घंटे झमाझम बारिश हो जाने के बाद मौसम खुल जाता है तो घरेलू काम निपटा जा सकते हैं लेकिन बीते 8 दिनों से रिमझिम बारिश ने सारे कामों पर एक तरह से रोक लगा रखी है
सुबह से जोरदार बारिश से जनजीवन हुआ अस्त व्यस्त
नगर में लगातार दो दिनों से हो रही बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है लोगों का सुबह से निकलना मुश्किल हो गया सड़क के गड्ढे भर गए हैं और नालियां भी पूरी तरह से भर गई है शहर के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी आज तेज बारिश देखी गई यह बारिश लगातार तीन दिनों से जारी हो रही है जिसके कारण सुबह से शाम तक बारिश के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है वह लोग अपने व्यापार के लिए भी नहीं निकल पा रहे हैं जिससे जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है जिससे अखबार बाटने में भी परेशानी हो रही है
Comments are closed.