एनएसयूआई ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

एबीवीपी पर नाबालिक छात्रों से जबरन सदस्यता और वसूली का आरोप, एनएसयूआई ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

*हर्ष भुसारी के नेतृत्व में एनएसयूआई कार्यकर्ता पहुँचे कलेक्ट्रेट, कहा- स्कूलों में गुंडागर्दी बंद हो, नहीं तो करेंगे उग्र आंदोलन*

बैतूल ।ज़िले में कांग्रेस और बीजेपी के छात्र संगठन आमने-सामने आ गए हैं। जहां एक तरफ बीजेपी का छात्र संगठन एबीवीपी स्कूलो में सदयता अभियान चला रही है, वहीं कांग्रेस का छात्र संगठन एनएसयूआई इसके विरोध में उतर आए है। एनएसयूआई के छात्र नेता हर्ष भुसारी के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं द्वारा कलेक्ट्रेट ऑफिस पहुँच कर ज्ञापन दिया गया।

*एनएसयूआई का आरोप,जबरदस्ती सदस्यता अभियान*
हर्ष भुसारी ने कहा है कि पूरे प्रदेश एवं बैतूल जिले में भी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा स्कूलों में जाकर जबरदस्ती सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है जोकि पूर्णतः अनुचित है क्योंकि स्कूली अवस्था में स्कूल के छात्र 5 साल से 15 साल की उम्र में होते है , उस समय छात्रों को अच्छा आचरण सीखने के बजाय एबीवीपी गलत तरीके से जबरदस्ती राजनीतीकरण कर रही है एवं मासूम बच्चों के बीच गलत सन्देश दे रही है। हर्ष ने कहा है कि सदस्यता अभियान के नाम पर सरकार एवं आरएसएस के इशारे पर एबीवीपी स्कूली बच्चों का राजनीतीकरण करना चाहती है।

*उग्र आंदोलन की चेतावनी*
एनएसयूआई ने आरोप लगाए है कि एबीवीपी स्कूलो में सदस्यता के नाम पर गुंडागर्दी अभियान चला कर नाबालिक छात्रो से पैसे वसूल रही है यदि ABVP की गुंडागर्दी और नाबालिक छात्रों की सदस्यता पर तत्काल रोक नहीं लगाई गई, तो NSUI उग्र आंदोलन करेगी और इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
ज्ञापन सौंपने वालों में मोहित आर्य, लक्की नागले, सेण्टी वाघमारे, मयंक बिसोने, सचिन बिसोने, अंश बिहारे, सिद्दार्थ मोर्ले, छोटू यादव, विकास नहरिया और अन्य पदाधिकारी शामिल थे।

Comments are closed.