ग्राम पांजरिया में खंडवा से बुरहानपुर जाने वाली आर्या बस के रात्रि 8 बजेआकस्मिक दुर्घटना में पलटी खाने के कारण लगभग 25 यात्री घायल हो गए जिसमें से एक बाबा की मौके पर मृत्यु हो गई दुर्घटना की जानकारी ग्रामीण जन को पता चलते ही श्री बाबु पंचौरे द्वारा जिला प्रशासन को सूचना दी गई एवं ग्रामीणजन द्वारा एंबुलेंस को भी काल किया ग्रामीणजन के सहयोग से सभी घायल यात्रियों को बस के शीशे तोड़ कर सुरक्षित रेस्क्यू किया गया घायल यात्रियों को एंबुलेंस की सहायता से जिला चिकित्सालय खंडवा भेजा गया
प्रशासन को सूचना मिलते ही एसडीएम, तहसीलदार एवं सिटी कोतवाली व पदमनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर घायल यात्रियों को एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय खंडवा पहुंचाया गया एवं पुलिस द्वारा यातायात व्यवस्था को बनाने में सहयोग किया गया।
जानकारी महेंद्र ताड़गे द्वारा दी गई
Comments are closed.