भाजपा नगर मंडल आमला अंतर्गत संगठनात्मक शक्ति केंद्र स्तरीय सम्मेलन संपन्न*

प्रमोद सूर्यवंशी

*भाजपा नगर मंडल आमला के शक्ति केंद्रों सम्मेलन में भाजपा बूथ अध्यक्षों एव पोलिंग एजेंट्स को किया सम्मानित*

भाजपा शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल आमला अंतर्गत मंडल प्रभारी सतीश बड़ोनिया के मार्गदर्शन एव मंडल अध्यक्ष रामकिशोर देशमुख के नेतृत्व में सभी संगठनात्मक शक्ति केंद्रों पर बूथ समिति सदस्य,कार्यकर्ता पदाधिकारियों की उपस्थिति में शक्ति केंद्र सम्मेलन आयोजित किये गए।
विभिन्न स्थानों पर आयोजित शक्ति केंद्र सम्मेलन में शक्ति केंद्र प्रभारी संयोजक ,सह संयोजक आईटी प्रभारी समेत बूथ अध्यक्ष बूथ प्रभारी पन्ना प्रमुख प्रभावी मतदाता समेत भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारिगण उपस्थित रहे।
इस दौरान शक्ति केंद्रों पर प्रदेश ,जिला एव मंडल कार्यसमिति बैठक की भांति राजनीतिक एव बधाई प्रस्ताव प्रस्तुत कर पारित किया गया।
इस दौरान शक्ति केंद्रों के प्रभारी गणों ने भाजपा की एतिहासिक विजय पर भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई दी तो आगामी दिनों में संगठन के द्वारा अपेक्षिक संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी दी।
*भाजपा ने किया अपने बूथ अध्यक्षों एव पोलिंग एजेंट का सम्मान*
विधानसभा समेत लोकसभा चुनावों में भाजपा की एतिहासिक रिकार्ड विजय के लिए बूथ कार्यकर्ताओ के योगदान को प्रोत्साहित करते हुए भाजपा मंडल अध्यक्ष रामकिशोर देशमुख ने जम्बाड़ा शक्ति केंद्र पर तो जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र गड़ेकर ने अंधारिया शक्ति केंद्र पर भाजपा बूथअध्यक्ष एवम पोलिंग एजेंट्स को अंग वस्त्र भेट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर बूथ स्तर पर भाजपा कार्यकर्ताओं से इतर राष्ट्रवादी विचार के लिए कार्य करने वाले प्रभावी मतदाता बंधुओ का सम्मान एव आभार भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारियों ने प्रकट किया

Comments are closed.