शक्ति केंद्र घोड़ाडोंगरी में बूथ नेतृत्व सम्मान समारोह का हुआ आयोजन
घोड़ाडोंगरी शक्ति केंद्र सम्मेलन प्रभारी नेहा दीपक उइके ने उपहार भेंट कर किया बूथ नेतृत्व का सम्मान
घोड़ाडोंगरी- लोकसभा चुनाव में भारी जीत दर्ज करने के बाद मध्यप्रदेश भाजपा नेतृत्व के आह्वान पर पहली बार बूथ में रहकर भाजपा को मजबूत करने वाले जमीनीस्तर के नेताओं का भाजपा द्वारा सम्मान किया जा रहा है इसी कड़ी में बुधवार को जिले भर में शक्ति केंद्र पर बूथ नेतृत्व सम्मान समारोह आयोजित किये गए पूरे जिले के साथ साथ घोड़ाडोंगरी भाजपा मण्डल में भी शक्ति केंद्रों पर कार्यक्रम किया गया
सभी जगह फूल माला तिलक,पार्टी का अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया लेकिन घोड़ाडोंगरी शक्ति केंद्र-2 की सम्मेलन प्रभारी नेहा दीपक उइके द्वारा अपने बूथ नेतृत्व का सम्मान उन्हें उपहार भेंट कर किया गया इस अवसर पर प्रभारी नेहा उइके द्वारा पहले सभी का तिलक लगाकर स्वागत किया गया साथ ही पार्षद एवम बूथ महामंत्री सविता पठारिया द्वारा अंगवस्त्र भेंट कर कार्यक्रम की शुरवात गई
समारोह के बाद नेहा उइके द्वारा बताया गया कि पार्टी ने बूथ स्तर में कार्यकर्ताओं को सम्मानित करने का निर्देश दिया था और आज इस शुभअवसर पर बूथ के ऐसे कार्यकर्ता जो चुनाव में अपना तन मन धन निस्वार्थ भाव से लगाकर पार्टी के लिए लगाते है उन्हें आज हम जितना सम्मान दे कम है क्योंकि ये कार्यकर्ता चुनाव के बाद परदे के पीछे रह जाते है लेकिन आज पार्टी द्वारा ये कार्यक्रम आयोजित कर हमें भी गर्व हो रहा है कि हम ऐसी पार्टी के कार्यकर्ता है जो ज़मीनी स्तर के कार्यकर्ताओं की भी चिंता करती है कार्यक्रम के दौरान सभी कार्यकर्ताओं को मिष्ठान वितरण कर लोकसभा चुनाव में विजय होने पर बधाई शुभकामनाएं के साथ धन्यवाद ज्ञापित किया गया
कार्यक्रम में मुख्य रूप से दीपक उइके, राकेश अरोरा,अनिल डोरगे,सतपाल धुर्वे,रूपेश वरकड़े,कपिल राठौर, ममता असवारे,बिरबति दीदी,जोगेंद्र अरसे,सुमन भोरसे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे अंत मे आभार सविता पठारिया एवम संचालन आभाष मिश्रा द्वारा किया गया
Comments are closed.