कालेज में “गुरु पूर्णिमा उत्सव” का दो दिवसीय आयोजन l
गुरुओ के प्रति आजीवन सेवा एवं समर्पण का भाव रखें – गुरूजी
शासकीय महाविद्यालय घोड़ाडोंगरी मे मध्य प्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग के निर्देश पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ देवीसिंह सिसोदिया की मार्गदर्शन में कार्यक्रम अधिकारी प्रो हेमंत निरापुरे द्वारा “गुरु पूर्णिमा उत्सव” का दो दिवसिय आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में श्री रामजीलाल जी उईके गुरुजी, पूर्व संसदीय सचिव,श्री राजेंद्र जी मालवीय जिला उपाध्यक्ष, श्री अनिल शर्मा सामाजिक कार्यकर्ता, श्री संतोष राजपूत पर्यावरण विद् , निधि ठाकुर महिला सामाजिक कार्यकर्ता, सेवानिवृत्त शिक्षको गणमान्य नागरिकों,महाविद्यालय छात्र ,सामाजिक
बंधुओ की उपस्थित में किया गया, सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरुआत माननीय मुख्यमंत्री मोहन यादव जी द्वारा इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में आयोजित गुरु उत्सव पूर्णिमा के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाकर किया गया एवं उसके पश्चात मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि द्वारा विद्या की देवी मां सरस्वती एवं मां भारती का विधिवत सरस्वती वंदन कर पूजा अर्चन कर की गई उसके पश्चात मुख्य अतिथि आदरणीय गुरुजी को महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा शाल श्रीफल एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया अन्य विशिष्ट अतिथियों को भी
महाविद्यालय स्टाफ एवं छात्रों द्वारा शाल श्रीफल पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया ,मुख्य अतिथि गुरूजी ने अपने संबोधन में छात्रों को आजीवन अपने गुरुओं के प्रति सम्मान और समर्पण भाव रखने की सलाह दी,श्री राजेंद्र जी मालवीय द्वारा प्रकाश डालते हुए कहां की गुरु पूर्णता का प्रतीक है उसका सम्मान सभी को करना चाहिए, प्राचार्य डॉ देवीसिंह सिसोदिया द्वारा छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि गुरुओं के प्रति केवल सम्मान का भाव गुरु पूर्णिमा के दिन या शिक्षक दिवस के दिन ही नहीं बल्कि
हर पल मन मस्तिष्क में रखना चाहिए, कार्यक्रम में प्रकाश डालते हुए कार्यक्रम अधिकारी प्रो हेमंत निरापुरे द्वारा माननीय मुख्यमंत्री जी का आभार माना कि जो गुरु शिष्य परंपरा लोग भूल रहे थे उसे माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा गुरु पूर्णिमा उत्सव को पुनः उत्सव के रूप में मनाने की परंपरा को प्रारंभ कर उसे जीवित रखने की ओर मुख्यमंत्री जी का सराहनीय कदम है , कार्यक्रम को सामाजिक कार्यकर्ता श्री अनिल शर्मा , पर्यावरण विद श्री संतोष राजपूत सहित अन्य लोगों द्वारा संबोधित किया गया कार्यक्रम का
संचालन डॉbअजय चौबे एवं आभार प्रदर्शन कार्यक्रम अधिकारी प्रो हेमंत निरापुरे द्वारा किया गया कार्यक्रम में महाविद्यालय से प्रो कौशल किशोर कुशवाहा, प्रो राकेश सिसोदिया, डॉ यासमीन जिया, डॉ नंदकिशोर पवार, डॉ दामोदर झारे ,प्रो भूपेंद्र पाटणकर ,डॉ अजाब खातरकर, डॉ देवकृष्ण मगरदे, रत्नेश जैन ,आशीष काजोड़े, राम भगत यादव,दीपक खातरकर , प्रेम सिंह, मनीष मालवीय,शोभा मगरदे सहित समस्त स्टाफ एवं छात्र मौजूद रहे कार्यक्रम समाप्ति के बाद छात्र एवं अतिथियों को स्वल्पहार वितरित किया गया l
Comments are closed.