गुरु पूर्णिमा पर साई समिति द्वारा खिचड़ी प्रसादी कार्यक्रम किया गया

गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर द्वारिका में साइन समिति द्वारा खिचड़ी प्रसादी वितरण का कार्यक्रम किया गया कार्यक्रम के पूर्व समिति सदस्यों ने सतगुरु साईनाथ महाराज शेगांव के श्री गजानन महाराज व खंडवा वाले दादाजी का पूजन अर्चन किया इसके बाद सदस्यों ने खिचड़ी प्रसादी बनाई वही साई समिति के अध्यक्ष निलेश चौरे , सदस्य अशोक साहू ,दीपेश साहू, नितेश भुजवरे दीपक धुर्वे, पंकज नागवंशी , के द्वारा खिचड़ी प्रसादी वितरण किया गया खिचड़ी प्रसादी वितरण में नगर के सभी भक्तों ने प्रसादी ग्रहण की महिला भक्तों द्वारा प्रसादी वितरण में

पहुंचकर सतगुरु के भजन किया व प्रसादी ग्रहण की प्रसादी कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर को की गई जिसका समापन संध्या के समय किया गया समिति के सदस्यों ने समस्त नगर वासियों को गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं दी वही समिति के सदस्यों ने बाबा भोलेनाथ के सबसे प्रिय सावन मास प्रारंभ होने की भी बधाइयां प्रेषित की कार्यक्रम में नगर के सभी वर्ग के लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई ।

Comments are closed.