*गुरू पूर्णिमा महोत्सव पर दादाजी दरबार सोनतलाई में भक्तो ने चढ़ाए निशान,पाया टिक्कड़ चटनी और हलवे का प्रसाद*

प्रमोद सूर्यवंशी

* *गुरू पूर्णिमा महोत्सव पर दादाजी दरबार सोनतलाई में भक्तो ने चढ़ाए निशान,पाया टिक्कड़ चटनी और हलवे का प्रसाद*

आमला समेत क्षेत्र के आस्था के केंद्र श्री दादाजी दरबार सोनतलाई में श्री गुरुपूर्णिमा महोत्सव धूम धाम से मनाया गया । सुबह से ही दर्शन के लिए दादाजी भक्तों का ताता लगा रहा।
दादाजी दरबार में प्रातः काल में श्री धूनीवाले दादाजी , छोटे दादाजी, नर्मदा माई एवम श्री गणेश जी का पंचामृत स्नान श्रृंगार के बाद प्रातः आरती संपन्न हुई ।

*दादाजी को चढ़ाए निशान ,और टिक्कड़ चटनी का भोग*
प्रतिवर्षानुसार ग्राम सेमरिया के दादाजी भक्तों के द्वारा निशान यात्रा निकाल कर दादाजी दरबार में निशान चढ़ाए तो बड़ी संख्या में भक्तों के द्वारा श्री फल भेट कर अपनी अर्जी लगाई । इस दौरान दादाजी महाराज को टिक्कड़ चटनी समेत विभिन्न व्यंजनों का भोग लगाया गया।

*महाआरती के बाद भक्तो ने पाया श्री प्रसाद*
बड़ी संख्या में दादाजी भक्तो की उपस्थिति में महाआरती एवम भजलो दादाजी का नाम ,भजलो हरिहर जी नाम जाप किया गया। आरती के पश्चात भक्तो ने टिक्कड़ चटनी एवम हलवे का प्रसाद ग्रहण किया।

Comments are closed.