बालाजी महाविद्यालय मे मनाया गुरु पूर्णिमा पर्व*

"एक पेड़ माँ के नाम " अभियान के तहत हुआ पौधारोपण*

जितेन्द्र निगम – चिचोली*

 

*गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर बालाजी महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रविवार को महाविद्यालय में सरस्वती पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया. क्षेत्र के शिक्षाविद जितेन्द्र निगम के मुख्य आतिथ्य में आयोजित इस कार्यक्रम मे सरस्वती पूजन के पश्चात मुख्य अतिथि ने छात्र-छात्राओं को गुरु पूर्णिमा का महत्व बताया. उन्होंने बताया कि गुरु पूर्णिमा का पर्व हमारे देश की सनातन परंपरा का हिस्सा है. यह गुरुओं के ऋण से गुरु दक्षिणा भेंट कर किंचित उऋण होने का सुअवसर प्रदान करता है.*

*छात्र-छात्राओं ने लगाए पौधे*

*गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर को अविस्मरणीय बनाने के उद्देश्य से छात्र-छात्राओं ने प्रदेश में चलाए जा रहे “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत महाविद्यालय परिसर में पौधारोपण कर उनके संरक्षण का संकल्प लिया. छात्र-छात्राओं ने प्रकृति में पौधों के महत्व एवं उनकी उपयोगिता को भी जाना. इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक मुकेश नागवंशी ; संजय जौंजारे ; राजेश काकोड़िया ; नीलिमा विश्वकर्मा के साथ संदीप इरपाचे एवं‌ छात्रा शिवानी यादव; वैष्णवी देशमुख ; शिवानी पांडे; महिमा चोरगढ़े ; सुमन उइके एवं छात्र शिवराज चोरगढ़े ; अभिषेक आर्य; हिमांशु वामनकर ; सुनील लाविसकर एवं अन्य छात्र-छात्राओं ने उत्साह से भाग लिया.*

Comments are closed.