गुरु पूर्णिमा के अवसर पर प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी द्वारका में साई समिति द्वारा खिचड़ी प्रसादी वितरण का कार्यक्रम रखा गया है द्वारकामाई साई समिति प्रतिवर्ष सद्गुरु साईनाथ महाराज का पूजन कर प्रसादी वितरण करती आ रही है इस वर्ष भी अखाड़ी गुरु पूर्णिमा के अवसर पर समिति द्वारा श्री गजानन महाराज धूनीवाले दादाजी महाराज साई बाबा का पूजा अर्चन कर खिचड़ी प्रसादी वितरण किया जाएगा दोपहर 3 बजे से भवानी चौक सेंट्रल बैंक के सामने किया जाएगा साई समिति द्वारा समय-समय पर धार्मिक अनुष्ठान भी किए जाते रहते हैं समिति ने प्रसादी वितरण कार्यकम में अधिक से अधिक श्रद्धालु भक्त आने का आग्रह किया है ।
Comments are closed.