केंद्रीय मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक ने किया पौधारोपण

प्रकाश सराठे

भारत सरकार के एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के अंतर्गत घोड़ाडोंगरी रतनपुर में केंद्रीय मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक ने किया पौधारोपण रानीपुर l
पेड़ों की कमी से लगातार गिर रहे जलस्तर एवं पेड़ों की अवैध कटाई से पेड़ों की संख्या की कमी को देखते हुए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने एवं पार्टी ने एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम को चलाया जिस कड़ी में विधानसभा घोड़ाडोंगरी के ग्राम पंचायत रतनपुर में सब स्टेशन के भूमि पूजन के बाद केंद्रीय मंत्री दुर्गादास उईके ,क्षेत्रीय विधायक गंगा सज्जन सिंह उईके एवं अमला सारणी विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पवार उपाध्यक्ष हंसराज धुर्वे सहित भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारीयो ने पौधारोपण किया एवं उसके पालन की जिम्मेदारी लीराज्य केंद्रीय मंत्री सांसद दुर्गादास उईके ने किया इस मौके पर उन्होंने कहा धरती मां के समान हमारा ख्याल रखती है धरती मां ही हम सभी के जीवन का आधार है इसलिए

हमारा भी कर्तव्य है हम भी धरती मां का भी ख्याल रखें इस अवसर पर के भाजपा घोड़ाडोगरी विधायक गंगा सज्जन सिंह उईके एवं मंडल अध्यक्ष राजेश महतो जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र मालवीय ने बताया कि प्रकृति में संतुलन बनाए रखना अपने आसपास का वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए पेड़ पौधे लगाना अति आवश्यक है और उन्होंने कहा कि पेड़ पौधों के माध्यम से प्रकृति सभी प्राणियों पर अनंत उपकार करती है पेड़

पौधे हमें छाया प्रदान करते हैं फल फूलों की भी प्रति हमें होती है पेड़ पौधों अपने आसपास में जितना हो सके अधिक से अधिक लगा ना चाहिए पेड़ पौधों से हमें ऑक्सीजन की प्राप्ति होती है जो हमें जीवित रखने के लिए बहुत आवश्यक है कई पेड़ पौधों की छाल औषधि बनाने के काम आती है पौधे के सूखने पर उनकी लड़कियों से फर्नीचर बनाए जाते हैं पेड़ों से हमें कागज की भी प्राप्ति होती है पेड़ पौधों की सूखी पत्तियों से खाद भी बनती है

पेड़ पौधे हमारे पर्यावरण को भी सुरक्षित रखते हैं हमें पेड़ पौधे नहीं काटने चाहिए आज हम अपने लालच के लिए पेड़ पौधे काटकर अपने पर्यावरण को बहुत नुकसान पहुंचा रहे हैं इससे पक्षियों के घर भी उजड़ रहे हैं वातावरण भी दूषित हो रहा है पेड़ों को काटने से ही बाढ़ भूमि स्खलन आदि होते हैंकार्यक्रम में मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष राजेश महतो जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र मालवीय विधायक प्रतिनिधि इंदल यादव विधायक प्रतिनिधि

जगन्नाथ यादव, जिला पंचायत उपाध्यक्ष हंसराज धुर्वे, विधायक प्रतिनिधि सिद्धार्थ विहारे, आभाष मिश्रा, विनय कुमार महतो उमेश मिश्रा पूर्व संसदीय सचिव रामजीलाल उईके, नारायण मालवीय दीपक उईके पूर्व सरपंच विजय लाल धुर्वे, सुखमणि भिक्का सिंह धुर्वे, उप सरपंच सरिता कमलेश उईके, हेमराज बारसे, विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंधक विनोद भदोरिया शाहपुर जे ई गोविंद राव डोंगरे, मोनिका भगवान दास सिनोटिया शाहित भाजपा के अध्यक्ष श्रेष्ठ जेस्ट कार्यकर्ता मुख्य रूप से उपस्थित थे

Comments are closed.