*मंडल चोपना के ग्राम धरमपूर में ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, घोड़ाडोगरी विधानसभा की विधायक श्रीमती गंगा सज्जन ऊईके जी ने गणेश मंदिर में सार्वजनिक चौपाल आयोजित करने की घोषणा की है। इस चौपाल का उद्देश्य ग्रामीण समुदाय के लिए एक साझा स्थान प्रदान करना है, जहां वे एकत्र हो सकें और विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक, और प्रशासनिक गतिविधियों में भाग ले सकें।*
*विधायक जी ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुनना और त्वरित समाधान प्रदान किया। विधायक जी की इस पहल से न केवल ग्रामीणों को अपनी समस्याओं को सीधे उनके सामने रखने का अवसर मिलेगा, बल्कि उनके मुद्दों का समाधान भी तेजी से होगा। ग्रामीणों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए यह एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।*
Comments are closed.