महिलाओं ने मोक्ष धाम में लगाए पौधे खुद खोदे गड्ढे और खुद लेकर गए थे पौधे

घोड़ाडोंगरी

नगर की महिलाओं ने आज धरती को हरा भरा करने के अभियान में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। स्वप्रेरणा से महिलाएं अपने घर से कुदाली, फावडा और पौधे लेकर मोक्ष धाम में पहुंची और यहां पर पीपल नीम और अन्य छायादार पेड़ो के पौधे लगे लगाएं।

महिलाओं ने खुद ही गड्ढे भी खोदे और उसके बाद उनमें पौधारोपण भी किया । मोक्ष धाम के उपरांत शासकीय महाविद्यालय प्रांगण में भी महिलाओं द्वारा पौधे लगाए गए।

9

Comments are closed.