*राष्ट्रपति के अभिभाषण , राजनीतिक एव बधाई प्रस्ताव के साथ भाजपा नगर मंडल की विस्तारित मंडल कार्यसमिति की बैठक संपन्न*
—————————————-
*आमला मंडल कार्यसमिति बैठक में सर्वसम्मति से पारित हुए विभिन्न प्रस्ताव*
_________________________
लोकसभा चुनावों में भाजपा की प्रदेश में सभी 29 सीटो समेत सम्पूर्ण देश में भाजपा की तीसरी बार एतिहासिक विजय एव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार केंद्रिय सरकार बनने के अवसर पर , भाजपा शीर्ष नेतृत्व के मार्गदर्शन में भाजपा नगर मंडल आमला की विस्तारित मंडल कार्यसमिति बैठक संपन्न हुई ।
भाजपा आमला मंडल कार्यसमिति में राष्ट्रपति के अभिभाषण ,विभिन्न राजनीतिक , एव बधाई प्रस्ताव प्रस्तुत कर सर्व सम्मिति के साथ पारित किया गया।
भाजपा मंडल अध्यक्ष रामकिशोर देशमुख ने विस्तृत मंडल कार्यसमिति की बैठक का शुभारंभ भाषण देकर पदाधिकारियों को कार्यसमिति की प्रस्तावित रूपरेखा से अवगत कराया।
*मंडल कार्यसमिति ने सर्वसम्मति से विभिन्न प्रस्ताव किए पारित*
आमला नगर मंडल कार्यसमिति में वरिष्ठ कार्यकर्ता पदाधिकारियों ने विभिन्न प्रस्ताव पारित करे। जनपद पंचायत अध्यक्ष गणेश यादव ने राष्ट्रपति अभिभाषण का वाचन कर विगत दस वर्षो के दो कार्यकाल में मोदी सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।
तो वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक नागले ने मंडल कार्यसमिति में राजनीतिक प्रस्ताव रख कर पीएम नरेंद्र मोदी राष्ट्रिय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह समेत शीर्ष नेतृत्व के प्रति कृतज्ञता प्रकट करी ।
पुर्व नपा अध्यक्ष राजेश झा ने राजनीतिक प्रस्ताव का समर्थन किया। इसी श्रृंखला में भाजपा का बढ़ता जनाधार विषय पर नितिन देशमुख ने तो , प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर बधाई प्रस्ताव भाजपा मीडिया प्रभारी गोपेन्द्र सिंह ने रखा , प्रस्ताव का समर्थन मनोज कश्यप एवम मधुकर महाजन ने किया जिसे मंडल कार्य समिति पदाधिकारियों ने मंडल अध्यक्ष रामकिशोर देशमुख के नेतृत्व में सर्वसम्मति से पारित किया किया।
इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र गढेकर ने मंडल ने बैठक को सम्बोधित कर शक्ति केंद्र और बूथ की आगामी बैठकों समेत अन्य कार्यक्रमों के संदर्भ में जनकारी देते हुए प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर चर्चा की।
मंडल महामंत्री प्रदीप ठाकुर ने कार्यसमिति बैठक का संचालन किया तो महामंत्री राजेश पंडोले आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र गढेकर मंडल अध्यक्ष रामकिशोर देशमुख ज पं अध्यक्ष गणेश यादव वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक नागले हरी यादव प्रदीप ठाकुर राजेश पडोले, मोहमद सफी खान राजेश झा संजय जैन गोपेंद्र सिंह भोला वर्मा मधुकर महाजन मोहन देवड़ा अशोक झा राजु मालवी विनोद परदेसी नितिन देशमुख दिलीप माथनकर विनोद बनखेड़े प्रदीप चौहान मनोज कश्यप सपना सोनी संध्या चौधरी संजय साहू अनुभव गोहें नितिन खतरकर दिनेश बारस्कर राजेश अमरोही अखिलेश गीतकर शैलेन्द्र राठौर विशाल नरवरे विठ्ठल बारस्कर मोतीलाल मनोज रहड़वे लक्ष्मण चौकीकर अनिल यादव हरी मालवी योगेंद्र सिंह ठाकुर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारि गण उपस्थित रहे
Comments are closed.