*मंडल चोपना में आज, दिनांक 15 जुलाई 2024 को, पूंजी हरी मंदिर में भाजपा के प्रदेश निर्देश पर मंडल चोपना में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर “वृक्षारोपण – एक पेड़ मां के नाम” कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया, जिसमें समुदाय ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। यह कार्यक्रम न केवल पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता अपितु सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।*
*मंच का संचालन मंडल अध्यक्ष विजयपाल जी ने किया। कार्यक्रम में शामिल हुए प्रमुख व्यक्तियों में बापी बेन मंडल उपाध्यक्ष; सुरेश सेन मंडल महामंत्री; तपन मंडल मंडल मंत्री; सुरेश शील भाजपा युवा मोर्चा महामंत्री; जय राम; विपद भंजन; बादल गोल्डर; अमर दीपांकर; राकेश; बबन उरिया और वरिष्ठ कार्यकर्ताओ मे चैतन्य राय, रामकृष्ण सरकार, सपन पेंटर, सोहबत इवने; सपन मजूमदार शामिल थे।*
*इस कार्यक्रम के माध्यम से हम सभी ने एकजुट होकर हरियाली को बढ़ावा देने और स्वच्छ पर्यावरण के निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत किया है। आइए, हम सब मिलकर इस पहल को सफल बनाएं और अपनी धरती को हरा-भरा और सुंदर बनाएं।*
Comments are closed.