वृक्षारोपण कर स्वर्गीय उराव जी को याद किया

आशीष उघडे

 

वनवासी कल्याण परिषद मध्य भारत जिला बैतूल के विकासखंड शाहपुर में अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वर्गीय श्री जगदेव राम उराव जी की पुण्यतिथि के अवसर पर वृक्षारोपण कर स्वर्गीय उराव जी को याद किया गया एवं श्रद्धा सुमन अर्पित किया।प्रांत ग्राम विकास प्रमुख बृजलाल धाकरे ने बताया कि स्वर्गीय उराव ने जनजाति समाज के सर्वागीण विकास नगरीय समाज एवं ग्रामीण वनवासी क्षेत्र में तू मैं एक रक्त का भाव जागृत करने के लिए अपना संपूर्ण जीवन अर्पण किया।इस अवसर पर उपस्थित प्रांत ग्राम विकास प्रमुख

श्री बृजलाल ढाकरेजी जिला प्रचार प्रसार प्रमुख उमेश पाटिल जी,विकासखंड शाहपुर के सचिव पवन भलावी जी,नगरी कार्य प्रमुख श्री चंद्रमोहन हिंडोलिया जी,शिक्षा प्रमुख जयपाल धुर्वे जी जिला संगठन मंत्री श्याम ठाकरे,विकासखण्ड हित रक्षा प्रमुख कमल उइके,मनीष मालवीय,दीपक प्रजापति,नारायण यादवएवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Comments are closed.