दिनांक 11-07-2024 समूचे देश व प्रदेश में मनाए जा रहे वृक्षारोपण अभियान –” एक वृक्ष मां के नाम ” को आमला पुलिस ने भी बड़े जोश के साथ मनाया । थाना प्रभारी SP सक्सेना ने बताया कि, उपरोक्त अभियान के अंतर्गत पुलिस थाना अमला एवम पुलिस चौकी बोडखी के परिसर में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा 55 पौधे रोपित किए गए। पौधे लगाने वाले पुलिस कर्मी को उस पौधे को वृक्ष के रूप में विकसित किए जाने हेतु जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।
लगाए गए पोधों के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए एक बैनर लगाकर फोटोज को मध्य प्रदेश शासन के ” अंकुर ऐप ” पर डाउनलोड करके तथा सोशल मीडिया के माध्यम से नागरिकों को
पर्यावरण के प्रति प्रोत्साहित करने हेतु प्रसारित किया गया। शासन द्वारा ” एनवायरमेंटल प्लानिंग एंड कोऑर्डिनेशन ऑर्गेनाइजेशन ” नाम से पर्यावरण संरक्षण हेतु अंकुर ऐप बनाया गया है, आम नागरिक भी अपने मोबाइल पर इस ऐप को डाउनलोड करके एक अथवा अनेक पोधे लगा सकते हैं।

Comments are closed.