वरिष्ठ आदिवासी नेत्री एवम मध्यप्रदेश सरकार की महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया जी का घोड़ाडोंगरी में हुआ स्वागत
(घोड़ाडोंगरी )मध्यप्रदेश की वरिष्ठ आदिवासी नेत्री और दिवंगत दिग्गज दिलीप सिंह भूरिया की पुत्री और मध्यप्रदेश सरकार में महिला एवम बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया का घोड़ाडोंगरी आगमन हुआ अवसर पर उन्होंने पूर्व संसदीय सचिव रामजीलाल उइके के निजनिवास में भाजपा नेताओं से भेंट की इस अवसर पर श्री उइके ने पुष्पगुच्छ भेंट कर एवम पार्षद नेहा उइके ,एवम सविता पठारिया जी ने अंगवस्त्र भेंट कर उनका स्वागत किया ज्ञात हो सुश्री भूरिया झाबुआ से विधायक है और पूर्व में युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी में एवम भाजपा जनजाति मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष रह चुकी है और पिछले पूर्व में 4 बार विधानसभा का प्रतिनिधित्व कर चुकी है

सुश्री भूरिया ने भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं से क्षेत्र के आंगनबाड़ी और अन्य गतिविधियों के बारे में चर्चा की सुश्री भूरिया के आगमन पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र मालवीय,जनजाति मोर्चा प्रदेश मंत्री दीपक उइके,वरिष्ठ नेता संतलाल हनोते,राकेश अरोरा ,प्रीतिवर्धन चतुर्वेदी,सिद्धार्थ बिहारे,समीर पाठक ,आशीष वागद्रे ,दीपक धोटे ,विकास बतरा,रोहित चौहान जी,मुकेश गायकवाड़, प्रशांत उइके,निक्की मालवी, जतिन प्रजापति,मनोज साहू,प्रमोद, सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे
Comments are closed.