आमला। आमला सारणी विधानसभा क्षेत्र से लगातार दूसरी बार निर्वाचित होने के पश्चात अपने जन्मदिन पर इतवारी चौक आमला स्थित श्री 1008 श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर आमला में आशिर्वाद प्राप्त करने पधारे आमला सारणी विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे का सकल जैन समाज के द्वारा अंग वस्त्र पहनकर अभिनंदन किया गया ।
विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे के द्वारा विधिवत पूजन कर पार्श्वनाथ भगवान से आशिर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान सामाजिक जनो ने मंगल गीत गाकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।
जैन समाज के अध्यक्ष मनीष जैन राजेश जैन सुरेश जैन महादेव जैन द्वारा विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे को तिलक लगाकर शाल श्रीफल भेंट किया तो संजय जैन के द्वारा समाज की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट सम्मान किया गया ।
इस दौरान भाजपा नेता राजेश आहुजा,भाजपा नगर मंडल आमला अध्यक्ष रामकिशोर देशमुख जनपद पंचायत अध्यक्ष गणेश यादव जैन समाज महिला मंडल अध्यक्ष रेखा जैन अनीता जैन कविता जैन सोनू जैन समेत बड़ी संख्या में समाजिक बंधु उपस्थित रहे
Comments are closed.