बैतूल, *एक पौधा मां के नाम* जो आएगा सबके काम। एक पौधे की महत्ता मां के समान ही होती है, जो जीवन पर्यंत दूसरों के लिए ही अपने जीवन को आहुत करते रहती है, वैसे ही पौधे भी जब तक पृथ्वी पर रहते हैं तब तक लोगों को ऑक्सीजन के साथ-साथ सुंदर परिवेश उपलब्ध कराते हैं। सोशल मीडिया वॉरियर्स के तहत आज से सोशल मीडिया वॉरियर्स सदस्यों के द्वारा एक पौधा मां के नाम के तहत आम का पौधा उत्कृष्ट बालक छात्रावास गंज में रोपण की शुरुआत की है। सोशल मीडिया वॉरियर्स के जिला अध्यक्ष श्री मनीष मिसर बताते हैं कि हम सब का नैतिक दायित्व है कि हम अपने पर्यावरण का संरक्षण करें और भू धरा,वसुंधरा
को हरियाली चुनर उड़ाए। इसी के तहत आज से हमने पौधारोपण की शुरुआत कर उसके संरक्षण का दायित्व लिया है। सोशल मीडिया वॉरियर्स के अन्य सदस्य भी एक पौधा मां के नाम के तहत अपने परिवार सहित यहां पौधारोपण करेंगे आमजन से भी अपील है कि वह भी एक पौधा मां के नाम अभियान से जुड़े एवं उस पौधे की सुरक्षा एवं संरक्षण का भी दायित्व निर्वहन करे।, पौधा रोपण कार्यक्रम में मनीष मिसर, सुरेंद्र कनाठे ,रवि सोनी, पवन राठौर,विशेष व्यास,कुणाल शर्मा,विजय खंडेलवाल ,
लोकेश साहू,ज्योति यदुवंशी सोनल पाटिल ,पूनम पवार,रानी राठौर,प्रमुख रूप से उपस्थित थे, एक पौधा मां के नाम*कार्यक्रम का आभार उत्कृष्ट बालक छात्रावास के अधीक्षक सुरेंद्र कनाठे ने किया,
Comments are closed.