बैतूल – नगर पालिका परिषद बैतूल के विवेकानंद वार्ड की आंगनवाड़ी मे पार्षद श्रीमती अंजू राजू शर्मा ने प्रदेश व्यापी “राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान” का शुभारंभ कार्यक्रम किया ।
श्रीमती शर्मा ने कहा की केंद्र सरकार का यह महत्वाकांक्षी अभियान भारत को पोलियो मुक्त बनाए रखने की दिशा में एक अतुलनीय प्रयास है जो मध्यप्रदेश में आज दिनांक 23 जून 2024 से 25 जून 2024 तक चलाया जाएगा।
इस अवसर पर आंगनवाड़ी कार्यकर्त्ता उषा सहायिका, आशा साहियक स्टाफ उपस्थित रहे।
Comments are closed.