पोलियो जागरूकता अभियान से जुड़कर स्वस्थ भारत,स्वस्थ मध्यप्रदेश के निर्माण में अपना योगदान दे:–नेहा दीपक उइके
(घोड़ाडोंगरी)
आज आंगनबाड़ी केंद्र में तीन दिवसीय पोलियो जागरूकता शिविर प्रारंभ हुआ इस अवसर पर भाजपा नेत्री एवं पार्षद *नेहा दीपक उइके* ने बिटिया को पोलियो की दो बूंद दवा पिलाकर शिविर की शुरुआत की इस अवसर पर महिला बाल विकास विभाग कंचन पांडे,खुराना मेडम उपस्थित रही
ज्ञात हो पोलियो सुरक्षा चक्र बनाये रखने के लिए मध्यप्रदेश में 23 से 25 जून तक राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान आयोजित किया जा रहा है।
इस अवसर पर पार्षद नेहा उइके ने सभी से अपील करते हुए कहा कि समय पर पोलियो ड्रॉप की दो बूँद इस बीमारी से बचाव का सर्वोत्तम उपाय है। आप सभी से अपील है कि इस अभियान से जुड़ें और स्वस्थ भारत- स्वस्थ मध्यप्रदेश के निर्माण में अपना योगदान दें।
Comments are closed.