आमला ।। रेतेडा रोड स्थित दादाजी दयालु लाल में प्रगतिशील व्यापारी संघ का स्नेह सम्मेलन मुख्य अतिथि थाना प्रभारी सत्य प्रकाश सक्सेना समाजसेवी एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मनोज मालवे नगर पालिका अध्यक्ष नितिन गाडरे एवं संघ के पदाधिकारी, संरक्षकों के द्वारा दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया गया संघ के यशवंत चडोकार ने बताया कि संघ के पदाधिकारी एवम सदस्यों द्वारा आए हुए अतिथियों का पुष्प गुच्छ एवं फूल माला से स्वागत किया गया। कार्यक्रम में संघ द्वारा विभिन्न सेवाभावी संस्थाओं एवं सेवा भावी लोगों का सम्मान किया जिसमें राम जन्मोत्सव समिति, जनसेवा कल्याण समिति, महावीर हनुमान गौशाला सेवा समिति ,माता मंदिर समिति,7 वृद्ध आश्रम समिति, संकट मोचन हनुमान मंदिर समिति, साथ ही प्रतिदिन वृक्षों को गर्मी में प्रातः स्वयं अकेले पानी देने वाले अनिल धोटे एवं सर्पमित्र दिलीप चौकीकर का मंच से सम्मान किया गया।सचिव सुभाष देशमुख ने आभार प्रदर्शन किया।
रेल्वे कोच फैक्ट्री को लेकर रखी
कार्यक्रम में अपने उद्बोधन में पूर्व नपा अध्यक्ष मनोज मालवे ने रेल्वे कोच फैक्ट्री को लेकर बात रखते हुए कहा कि दलगत राजनीति से उठकर हमे शहर के विकास और बेरोजगार युवाओ को रोजगार दिलाने के प्रयास करने चाहिए इसलिए सभी शहर के गणमान्य नागरिको को शहर मे रेल्वे कि रिक्त पड़ी 300 एकड़ भूमि पर रेल्वे कोच कारखाना खुलवाने के प्रयास करने चाहिए ताकि आमला क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध हो सके ।
स्कुल खुलवाने व्यापारी करे सहयोग :- नितिन गाड़रे
नगर पालिका अध्यक्ष नितिन गाड़रे ने अपने उद्बोधन में कहा कि सीएम रईस स्कुल की कक्षाएं शासकीय उत्कृष्ठ विद्यालय मे संचालित हो रही है लेकिन सीएम रईस स्कुल में लाटरी सिस्टम से एडमिशन लिए जा रहे है कक्षा 9 वी के छात्रों लिए मात्र 300 सीट है जो कि फूल हो चुकी है और सीएम रईस स्कुल में लगभग 555 छात्रों आवेदन आए है शहर मे एक मात्र छात्रों के लिए उत्कृष्ठ स्कुल था जिस वज़ह से बाकी 255 छात्रः स्कुल में एडमिशन के लिए परेशान हो रहे है। हमे उपनगरी बोड़खी स्थित टेकड़ा स्कुल को हाई स्कुल बनाने हेतु प्रयास करना चाहिए जिस हेतु शहर के सभी व्यापारी सहित गणमान्य नागरिको को पहल करनी चाहिए ।
शहर के लोगों में झलकता है अपनापन :- सत्यप्रकाश सक्सेना
प्रगति शील व्यापारी संघ के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित आमला नगर निरीक्षक सत्यप्रकाश सक्सेना ने कहा कि मुझे दोहरी जिंदगी जिनी पड़ती है एक टीआई के रूप मे और एक आम व्यक्ति के रूप मे लेकिन आमला शहर के लोग काफी अच्छे है हमेशा प्रशासन का सहयोग करते है यहां के लोगों में मुझे अपनापन महसूस होता है।
मनमोहक गीतों की दी प्रस्तुति
कार्यक्रम में स्वर विहार ग्रुप के महेंद्र मानकर द्वारा विभिन्न गायक कलाकारों के साथ मिलकर एक से एक मनमोहक गीतों की प्रस्तुति दी जिसमें सभी अतिथियों, व्यापारी का मन मोह लिया ,गणपति वंदना, तू इस तरह से मेरी जिंदगी में शामिल है, आप जिनके करीब होते वो बड़े खुशनसीब होते हैं, आज मौसम बड़ा बेईमान है ,आदि गीतों को तारेंद्र सागरे प्रमोद सेठिया ,परवेज खान ,अजय घोगरे, संजय साकरे ने गाकर शाम को रंगीन बना दिया।
Comments are closed.