*10वे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा नगर मंडल आमला ने किया योग शिविरों का आयोजन*

प्रमोद सूर्यवंशी

 

*भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष रामकिशोर देशमुख ने जम्बाड़ा तो भाजपा जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र गढेकर ने आंधारिया में किया योग, तो महामंत्री राजेश पंडोले बने सहयोग प्रशिक्षक*

10वे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आमला नगर में विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इसी श्रृंखला में भाजपा शीर्ष नेतृत्व के मार्गदर्शन में भाजपा नगर मंडल आमला के द्वारा आमला नगर , ग्राम आंधरिया जम्बाड़ा ससुंद्रा समेत विभिन्न स्थानों पर आयोजित योग शिविर में भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारियों के द्वारा विभिन्न योग मुद्रा प्राणायाम एव योगाभ्यास किया ।
विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे ने अपने संदेश में क्षेत्र वासियों को 10 वे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा की योग हमे न सिर्फ शारीरिक रूप से स्वस्थ करता अपितु मानसिक शक्ति प्रदान कर तनाव से भी दूर रखता है।

भाजपा जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र गढेकर ने नियमित योगाभ्यास के महत्व पर प्रकाश डालते हुए वर्तमान परिस्थिति में निरोगी काया के लिए योग को दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बताया । भाजपा मंडल अध्यक्ष रामकिशोर देशमुख ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में योग संपूर्ण विश्व में अपना अलग स्थान बना चुका है। आज विश्व के प्रत्येक भाग में योग किया जा रहा है योग के रूप में हमारी संस्कृति विरासत पर हमे गर्व है।

आमला नगर में अयोजित योग शिविर में भाजपा नगर मंडल महामंत्री राजेश पंडोले ने वरिष्ठ योग प्रशिक्षक कृष्णराव झड़बड़े के मार्गदर्शन में कार्यकर्ता पदाधिकारी से विभिन्न योग अभ्यास करवाते हुए उनके लाभ की जानकारी दी।
इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र गढेकर, भाजपा मंडल अध्यक्ष रामकिशोर देशमुख, गणेश यादव हरी यादव अशोक नागले राजेश पंडोले राजेश झा संजय जैन गोपेंद्र सिंह शिवपाल उबनारे अशोक झा रामचंद देशमुख मनोज विश्वकर्मा

श्रृद्धा मालवीय दिलीप माथनकर गीता पंडोले हरी मालवी योगेंद्र सिंह ठाकुर माधुरी मालवीय ज्योति जैसवाल बंशी मालवीय प्रवीण चौहान समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारि गण उपस्थित रहे।

Comments are closed.