अखिल विश्व गायत्री परिवार ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

अखिल विश्व गायत्री परिवार ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
घोड़ाडोंगरी । अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में घोड़ाडोंगरी नगर में अखिल विश्व गायत्री परिवार तहसील घोड़ाडोंगरी द्वारा दुर्गा चौक स्थित अग्रसेन भवन में योग ,प्राणायाम, आसन का कार्यक्रम आयोजन करवाया । जिसमें बैतूल जिले से प्राकृतिक चिकित्सा एवं योगाचार्य श्री भुनेश्वर झाडे जी द्वारा योग प्राणायाम करवाया गया एवं हम अपने जीवन को कितना अच्छा प्राकृतिक रूप से जी सकते हैं उन्होंने कहा कि आज मनुष्य प्रकृति से दूर होने के कारण अनेक तरह की बीमारियों से ग्रसित होते जा रहा है प्राकृतिक चिकित्सा द्वारा हम अपने शरीर को स्वस्थ कर सकते हैं यह संकल्प लेने का आज का दिन है सभी परिजनों ने यह संकल्प लिया कि हम प्रतिदिन योग करके शरीर को स्वस्थ रखेंगे एवं

गायत्री परिवार के तहसील समन्वयक मनोज पाटनकर ने बताया कि योग प्राणायाम द्वारा हम अपने शरीर को पूर्ण रूप से स्वस्थ रख सकते हैं क्योंकि यह मानव जीवन बहुत अनमोल है और इसमें हम जैसा विचार करते हैं वैसे बनते चले जाते हैं इसलिए हमें सदैव सकारात्मक विचार रखना चाहिए अपने प्रति दूसरों के प्रति एवं मानव जीवन दूसरों की सेवा के लिए हम कितना सदुपयोग कर सकते हैं बताया गया और अंत में युवा प्रकोष्ठ के खेमराज पवार ने आभार व्यक्त किया एवं बैतूल से पधारे हुए अतिथिगण एवं घोड़ाडोंगरी नगर के परिजनों का भी आभार व्यक्त किया

कि उन्होंने अपना अमूल्य समय देकर इस कार्यक्रम को सफल बनाया इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सुनील शर्मा, राजेंद्र मालवीय,आशीष अग्रवाल,विवेक खंडेलवाल ,वासुदेव नागले,अनिल शर्मा प्रिंस चापेकर, सुनील चापेकर,नितेश राठौर, अनुराग अग्रवाल का भी सहयोग सराहनीय रहा ।

Comments are closed.