मॉडल स्कूल में हुआ योग बच्चों ने जाना जीवन में योग का महत्व

प्राचार्य विवेक तिवारी के मार्गदर्शन में बच्चों को योग का जीवन में कितना महत्व है इसके बारे में जानकारी दी गई।

शासकीय मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल घोड़ाडोंगरी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर स्कूली बच्चों द्वारा और शिक्षक शिक्षिकाओं ने योग किया। प्राचार्य विवेक तिवारी के मार्गदर्शन में बच्चों को योग का जीवन में कितना महत्व है इसके बारे में जानकारी दी गई।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने योग करके जीवन में योग करना कितना जरूरी है इसके बारे में बताया । प्रभारी प्राचार्य जी पी डेहरिया ने कहा कि भारत के योग के अपने महत्व के कारण आज विदेश में भी स्वस्थ रहने के लिए योग को अपनाया जा रहा है। हर बच्चे को पढ़ाई की तरह योग भी प्रतिदिन करना चाहिए ।पढ़ाई से जीवन अच्छा होता है और हम अपने लक्ष्य को पा सकते हैं। इस तरह योग करने से स्वस्थ शरीर रहेगा तो बीमारियों से दूर रहेंगे और स्वस्थ जीवन का आनंद अपनी जिंदगी में उठा सकते हैं।

Comments are closed.